पुरुषों को नहीं पसंद ऐसी महिलाएं, कही आप इनमें से एक तो नहीं!

जहां तक पुरुषों के सोचने, बात करने, देखने के  मिजाज की बात है तो उसका  पता लग जाता है। एक तरफ जहां प्यार से सरप्राइज, फेवरेट डिश खिलाकर उनका दिल जीता जा सकता है, वहीं दूसरी ओर उन पर बेवजह की रोक-टोक, शक, गुस्सा करके आप उनके गुस्से की वजह भी बन सकती हैं।

Update: 2019-11-03 06:22 GMT
पुरुषों को नहीं पसंद ऐसी महिलाएं, कही आप इनमें से एक तो नहीं!

लखनऊ: पुरुषों को पसंद होता है कि कोई उन्हें सुकून से चार पल रहने दें और महिलाओं को पसंद होता है कि कोई उनके साथ गपशप कर लें। दोनों की च्वाइस बिल्कुल अलग होती है। जो बातें आदमी को सुकून देती हैं, औरतों को उन्हीं बातों से चिढ़ होती है। कई बार पुरुषों अपने साथी बहुत सी बातें नहीं पसंद आती है, लेकिन वो नाराजगी के डर नहीं कह पाते हैं।

यह भी पढ़ें: Ind vs Ban: पहले टी20 मैच पर बढ़ा ‘खतरा’, मुश्किल में सारे खिलाड़ी!

जहां तक पुरुषों के सोचने, बात करने, देखने के मिजाज की बात है तो उसका पता लग जाता है। एक तरफ जहां प्यार से सरप्राइज, फेवरेट डिश खिलाकर उनका दिल जीता जा सकता है, वहीं दूसरी ओर उन पर बेवजह की रोक-टोक, शक, गुस्सा करके आप उनके गुस्से की वजह भी बन सकती हैं।

यह भी पढ़ें: स्मॉग की घनी चादर में समाया दिल्ली-एनसीआर, हुई हल्की बारिश

प्राइवेसी में खलल

पुरुष रिलेशनशिप, शादी या बच्चों की जिम्मेदारी के साथ भी स्पेस चाहिए होता है, जिसमें वो किसी की दखलंदाजी पसंद नहीं करते। इसलिए जब वो आराम से बैठे हो तो उन्हें परेशान नहीं करना बेहतर होगा, क्योंकि गुस्से में वो अपनी परेशानी का वजह आपको कहेंगे।

अन प्लानिंग रहना

कोई भी पुरुष प्लान बनाकर नहीं जीना चाहता है। जो है उसे कर लो आगे देखा जाएगा पुरुषों का यही नेचर होता है। उन्हें महिलाओं के प्लानड लाइफ से चिढ़ सी होती है। शादी और बच्चों के बारे में बातें करना उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। तो बेहतर होगा अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं जो इन टॉपिक्स को छेड़ने से पहले उनके मूड को भाप लें।

किसी दूसरे की तारीफ सुनना

महिलाएं अपने ब्वॉयफ्रेंड या पति से किसी दूसरी महिला के बारे में सुनना बिल्कुल भी पसंद नहीं करतीं। जब तक वो उनकी कोई बहुत ही खास न हो। फिर भी वो पुरुषों से उनके इस बारे में ख्यालात जानने के लिए अक्सर अपनी फ्रेंड की बातें छेड़ती हैं। और उसपर अगर पुरुष साइड से कोई कमेंट आ गया तो समझ लीजिए शामत ही आ गई।

फैमिली को लेकर कमेंट

किसी भी पुरुष के सामने उसकी मां, भाई- बहन की बुराई कभी न करें। अगर उनके गुड लिस्ट में शामिल होना है तो किसी तरह का कोई कमेंट न करें। उनके साथ जितना घुल-मिल कर रहने की कोशिश करेंगी उतना ही उन्हें अच्छा लगेगा। हर चीज को लेकर एडजस्ट करने वाली, रोक-टोक न करने वाली महिलाएं उन्हें बहुत भाती हैं।

एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बारे बात करने पर

ये बात हमेशा याद रखें कि किसी पुरुष को आपके अतीत में कोई इंट्रेस्ट नहीं होता है। इसलिए कभी अपने ब्वॉयफ्रेंड को एक्स के बारे में न बताएं और न ही वो ये पसंद करेंगे कि आप हर चीज में उनकी तुलना एक्स ब्वॉयफ्रेंड से करें।

जिम्मेदारी न दें

ऐसे मामलों से दूर रहना चाहते हैं, जो उनके लिए परेशानी की वजह बन सकती है। उन्हें साथी का प्रेग्नेंट होना भी पसंद नहीं होता है। वो साथी के साथ हर मौज-मस्ती करना पसंद करते हैं, उनके नखरे झेल सकते हैं। लेकिन किसी तरह की जिम्मेदारी उठाने से बचते हैं।

हर वक्त मौज-मस्ती

पुरुषों को महिलाओं के ज्यादा सवाल से उबन होती है। जब वो परेशान होती हैं, उनकी तबियत खराब होती है या कुछ कहने की कोशिश कर रही होती हैं, लेकिन इस बारे में डायरेक्टली पूछने पर अक्सर वो ‘नहीं, कुछ नहीं’, ‘ मैं बिल्कुल ठीक हूं।‘ जैसे जवाब देकर टाल जाती हैं।

Tags:    

Similar News