Boycott Starbucks: नए एडवरटाइजमेंट वीडियो के बाद क्यों ट्रेंड हो रहा boycott Starbucks जानें पूरी कहानी....

Boycott Starbucks: नए एडवरटाइजमेंट आने के बाद से Starbucks को लेकर सोशल मीडिया पर वार शुरू हो गया है। हर तरफ इसे बॉयकॉट करने की आवाज उठने लगी है।

Update: 2023-05-12 06:38 GMT
A Scene From Starbucks Advertisement Video.

Boycott Starbucks: वर्ल्ड में फेमस कॉफी ब्रांड स्टारबक्स विवादों में आ चुका है। हर तरफ़ से इसको बॉयकॉट करने के लिए आवाजें उठाई जा रही है। कॉफी बनाने और बेचने वाली कंपनी स्टारबक्स को लेकर विवाद का कारण उसका नया वीडियो है। इस वीडियो के वजह से स्टारबक्स को विवादों का सामना करना पड़ रहा है। स्टारबक्स का एक ऐड पर आरोप लगाया जा रहा है कि इस ऐड के जरिये स्टारबक्स ने सेक्स चेंज को प्रमोट करने का भी ठिका उठा लिया है। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने स्टारबक्स पर भारतीय संस्कृति के साथ छेड़छाड़ करने और पश्चिमीकरण फैलाने का आरोप लगाया है। वहीं, कई लोग ऐड के समर्थन में भी देखे जा रहे है।Starbucks के ऐड में अर्पित को 'अर्पिता' दिखाया गया है इसलिए सोशल मीडिया पर #BoycottStarbucks ट्रेंड हो रहा है।

एडवरटाइजमेंट वीडियो में क्या है?

बुधवार 10 मई को सुबह स्टारबक्स ने सोशल मीडिया पर एक एडवरटाइजमेंट वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो ऐड में एक पति पत्नी यानी एक कपल स्टारबक्स के आउटलेट में अपने बेटे अर्पित का इंतज़ार कर रहे होते है। फिर पति अर्पित को फोन करता है। दूसरी ओर से कोई जवाब नहीं आता है। थोड़ी देर में एक लड़की इस आउटलेट में आती है, वही अर्पित रहती है।

उसने सेक्स चेंज करवा लिया है और अब लड़की बन गया है। संतान में ये बदलाव पिता पहले स्वीकार नहीं करते, लेकिन बाद में स्वीकार कर लेते है। इसकी शुरुआत स्टारबक्स के कॉफी मग पर बेटी का नाम 'अर्पिता' लिखवाने से होती है। इसके बाद पिता अपनी बेटी से कहता है, "मेरे लिए तू हमेशा मेरा बच्चा रहेगा आज भी है, क्या हुआ एक लेटर ही तो एड हुआ है बस"।

ऐड सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए स्टारबक्स ने कैप्शन में लिखा है,-

"हमारा नाम बताता है कि हम कौन हैक अर्पित या अर्पिता? स्टारबक्स आप जैसे हो वैसे एक्सेप्ट करता है, आपको रिस्पेक्ट देता है, जैसे आप है। आपका होना बड़ी बात है।"

इस कैप्शन के साथ स्टारबक्स ने सोशल मीडिया पर एक हैशटैग भी यूज किया है - '#ItStartsWithYourName', बस यहीं से पूरा विवाद शुरू हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह बताया जा रहा है कि इस ऐड को एडलमैन इंडिया नाम की एडवरटाइजमेंट एजेंसी ने बनाया है।

यूजर्स का रिएक्शन

कई लोगों को ये विज्ञापन पसंद नहीं आया है। लोगो का कहना है, आप (स्टारबक्स) भारत में कॉफी बेचने आए हो, उतने तक ही सीमित रहो। ये जागृति जैसी चीज़ें मत लाओ। हमें अमेरिका का विषैला कचरा अपने देश में नहीं चाहिए।" दूसरे यूजर ने लिखा "स्टारबक्स उस प्रोपगैंडा को दिखा रहा है जो पश्चिमी कंपनियां अपने साथ भारत मे गलत चीजे फैलाने के लिए लेकर आती है, ये ठीक वैसा किया जा रहा है, जैसा ईस्ट इंडिया कंपनी ने किया था।"

ज्यादातर यूजर्स ने स्टारबक्स को ऐसे ऐड ना बनाने की सलाह दी है। कुछ ने मीम्स बना दिए, तो कुछ ने धर्म वाला कार्ड चला दिया है। अब देखते है स्टारबक्स इसपर क्या प्रतिक्रिया देता है।

Tags:    

Similar News