इन TOP-5 तरीकों से करें लड़कों को इम्प्रेस, फ़ौरन बोलेंगे– ‘हाँ’

Update: 2018-07-10 06:51 GMT

नई दिल्ली : आजकल हर लड़की चाहती है उनको कोई लड़का पसंद करे लेकिन लड़कों को इम्प्रेस करना उतना आसान भी नहीं जितना अक्सर लड़कियों को लगता है। लड़कों को आकर्षित करना पूरी तरह से लड़की के व्यक्तित्व और विशेषताओं पर निर्भर करता है।

वैसे तो लडकियां किसी भी लड़के को चुटकियों में अपना दीवाना बना लेती हैं लेकिन वहीं कुछ लडकियां अपने शर्मीले स्वभाव के चलते सामने वाले से चाहते हुए भी अपनी बात नहीं कह पाती।

तो आज हम आपको बताएंगे कि ऐसा क्या करें कि आपको कुछ करना भी न पड़े और सामने वाला लड़का आपकी ओर आकर्षित भी हो जाए।

ये हैं वो 5 तरीके -

आई कांटेक्ट

आंखे प्यार की ज़ुबान होती हैं। जब लफ्ज़ खामोश होते हैं तो आंखें ही हज़ारों बातें करती हैं। वैसे भी लड़कों को लड़कियों की आंखे सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं। ऐसे में आप अपनी आंखों की अदाओं से उन्हें दीवाना बना सकती हैं और उनका दिल जीत सकती हैं।

ये भी पढ़ें - डॉ हाथी की मौत से सदमे में आया गोकुलधाम, किए ऐसे TWEETS….

बातों से इम्प्रेस करना

कुछ लडकियां मुस्कुराकर बात करती हैं तो कुछ बात करते वक्त शर्मातीं हैं। कुछ ज्यादा कॉंफिडेंट होती हैं तो कुछ हिचकिचाती हैं हर इंसान का लोगो से बात करने और उन्हें समझाने का तरीका अलग होता हैं आपको यकीन न हो लेकिन लड़के सबसे पहले लड़कियों के बात करने के तरीके से प्रभावित होते हैं। बात करना ही दो इंसानों को जोड़ता है। अगर लड़का किसी लड़की से बात करने में सहज महसूस करता है और लड़के को उसके बात करने के लहजे से अपनापन लगता है तो वो लड़का उस लड़की के तरफ आकर्षित हुए बिना नहीं रह पाता है।

सुलझी लड़कियों के उलझे बाल

अक्सर कुछ लड़कों को लड़कियों के उलझे बाल काफी पसंद आते हैं। चाहकर भी वो अपने आप को रोक नही पाते हैं और लड़कियों के उलझे हुए बालों में खो जाते हैं या यूं कहे उनकी और आकर्षित हुए बिना रह नहीं पाते। ये आकर्षण तब और अधिक बढ़ जाता है जब लड़की सुलझी हुई होती है और उसके बाल उलझे हुए होते हैं।

शांत स्वभाव का होना

आजकल की लड़कियां जब वी मेट की गीत से प्रेरित होकर बहुत अधिक बातें करनी लगी हैं। लेकिन बता दें आजकल के लड़कों को शांत और चुपचाप रहने वाली लड़कियां काफी पसंद आती है। उनका शांत स्वभाव लड़कों का मन मोह लेता हैं। ऑफिस में चुपचाप कोने में बैठकर अपना काम करती लड़कियां हर किसी को पसंद आती है और सेंटर ऑफ अट्रैक्शन की वजह बनती है।

ये भी पढ़ें - 15 हजार किलो सोने से बना है ये मंदिर, दर्शन पाने को तरसते भक्त

मेकअप करना

मेकअप करना और मेकअप के साथ लड़कों के सामने जाना दोनों अलग बात है। लड़कियां सोचती हैं कि पूरी तरह से तैयार होकर मतलब पूरा मेकअप करके ही उनके पास जाएं। जबकि लड़कों की तमन्ना होती है कि लड़कियां आऱाम से मेकअप करें और वो उन्हें सुकून से निहारते रहें। ज्यादा मेकओवर कभी-कभी लड़कों को ज्यादा पसंद नहीं आता। ऐसे में आप सोच-समझ कर ही मेकअप करे।

 

Similar News