IPL 2025: 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को लग सकता है बड़ा झटका, पूर्व कप्तान रोहित के साथ ये 2 स्टार भी होंगे टीम से अलग!

IPL 2025: मुंबई इंडियंस की टीम के लिए एक बहुत बुरी खबर आ रही है, जहां उनके 3 सबसे बड़े खिलाड़ियों के बाहर होने के आसार

Report :  Kalpesh Kalal
Update: 2024-07-21 03:03 GMT

IPL 2025 (Source_Google)

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफलतम टीम में से एक मुंबई इंडियंस को अगले सत्र से पहले झटका लगने वाला है। इस लीग में 5 बार खिताब पर कब्जा जमाने वाली मुंबई इंडियंस की नजरें अब अगले सीजन में छठी बार रिकॉर्ड चैंपियन बनने पर है, लेकिन इससे पहले ही टीम के लिए एक बुरी खबर सुनने को मिल रहा है, जहां उनकी टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ ही 2 और बड़े खिलाड़ी साथ छोड़ सकते हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर, टीम का साथ छोड़ सकते हैं 3 स्टार खिलाड़ी

वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे बेहतरीन टी20 लीग की सबसे बेहतरीन टीमों में शुमार रही मुंबई इंडियंस को आईपीएल के अगले सीजन से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले झटका लग सकता है। खबरों की मानें तो मुंबई इंडियंस की टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा के साथ ही टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह मेगा ऑक्शन से पहले खुद को टीम से अलग कर सकते हैं।

रोहित शर्मा मेगा ऑक्शन से पहले ही छोड़ सकते हैं टीम का साथ

मुंबई इंडियंस के फैंस और उनकी फ्रेंचाइजी दोनों के लिए ये अच्छी खबर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अब इस फ्रेंचाइजी के साथ नहीं रहना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि पिछले सीजन जब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया और हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से हासिल कर कप्तानी सौंपी उसके बाद से ही वो टीम से नाराज चल रहे हैं। वहीं एक खबर ये भी आ रही थी, कि रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा था, ऐसे में अब रोहित मुंबई का साथ छोड़कर मेगा ऑक्शन में शामिल हो सकते हैं। जहां उन्हें दिल्ली कैपिटल्स या गुजरात टाइटंस के कप्तान बनाए जा सकते हैं।

रोहित शर्मा के साथ ही सूर्या और बुमराह भी अलग करेंगे अपना रास्ता!

वहीं रोहित के साथ ही उनके दो साथी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह भी पूरी तरह से रोहित शर्मा के साथ थे, जो हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खेलने से खुश नहीं थे। ऐसे में बताया जा रहा था कि हार्दिक पंड्या के रवैये से सूर्या और बुमराह दोनों ही खुश नहीं थे। अब खबरें आ रही हैं कि अगर टीम से रोहित शर्मा अलग होते हैं, तो किसी भी सूरत में सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस में नहीं रूकेंगे। ऐसे में इस बार मुंबई इंडियंस के लिए तीनों ही दिग्गजों के साथ छोड़ने से बड़ा झटका लग सकता है।

Tags:    

Similar News