Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक से लौटने के बाद विनेश फोगाट को मिला गोल्ड, जानें किसने किया गोल्ड से सम्मानित?

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में खाली हाथ जरूर लौटी, लेकिन उनके वतन वापसी पर गांव जाते ही गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

Report :  Kalpesh Kalal
Update: 2024-08-19 03:06 GMT

Vinesh Phogat (Source_Social Media)

Vinesh Phogat: भारत की बेटी पेरिस ओलंपिक से अपने वतन को लौट आयी है। पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के बाद भारत की स्टार महिला कुश्ती पहलवान विनेश फोगाट निराश मन के साथ भारत लौट आयी। पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट के जबरदस्त प्रदर्शन के बाद बावजूद भी उन्हें खाली हाथ रहना पड़ा और मेडल से चूकना पड़ा, लेकिन अपने वतन लौटते ही विनेश फोगाट के गले में गोल्ड देखा गया।

विनेश फोगाट को वतन वापसी पर मिला गोल्ड मेडल

जी हां.... गोल्ड मेडल.. जिसके साथ विनेश फोगाट नजर आयी। शनिवार को सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर विनेश फोगाट ने जैसे ही अपने देश में कदम रखा, इसके बाद हजारों लोग उनका स्वागत करने के लिए वहां पर मौजूद रहे। उनके गृहराज्य हरियाणा से हजारों लोग अपनी बेटी को पिकअप करने पहुंचे थे। जिसके बाद वो विनेश फोगाट को बड़े ही सम्मान और लाव-लश्कर के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से होते हुए हरियाणा में विनेश फोगाट के गांव बिलाली तक रोड शो निकाला। इस दौरान विनेश फोगाट को एक खुली जीप में बैठाया गया था।

विनेश के गांव के लोगों ने अपनी बेटी को दिया गोल्ड

हरियाणा में जब विनेश फोगाट अपने गांव बिलाली पहुंची तो वहां उनके पूरे गांव के साथ ही आस-पास के गांव के लोग भी मौजूद रहे और अपनी बेटी विनेश का एक दीदार पाने के लिए उत्सुक नजर आए। विनेश फोगाट भले ही पेरिस से तो मेडल नहीं ला सकी, लेकिन जैसे ही वो अपने गांव पहुंची, उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। ये गोल्ड मेडल उनके गांल के बुजुर्गो ने अपनी तरफ से दिया और बेटी को बड़े शान के साथ सम्मानित किया।

गोल्ड मेडल पाकर विनेश हुई भावुक, कह दी दिल छू लेने वाली बात

विनेश फोगाट ने गांव में मिले इस अपार प्यार को देखते हुए भावुकता में कहा कि, "अगर वह अपने गांव बलाली की महिला को ट्रेनिंग दे सकें और वे उनसे अधिक सफल हों तो उनके लिए यह गर्व की बात होगी। अगर इस गांव से कोई पहलवान नहीं निकलता तो यह निराशाजनक होगा। गांव की महिलाएं बहुत कुछ हासिल कर सकती हैं। उन्हें बस घरवालों के समर्थन की जरूरत है। "विनेश फोगाट ने अपने गांववासियों से मिले इस प्यार और सम्मान के लिए उनका दिल से आभार व्यक्त किया।

Tags:    

Similar News