Mohammad Kaif को Mohammad Shami समझ बैठे CM Yogi, तो अखिलेश यादव ने उड़ाया मजाक

Akhilesh Yadav Taunts To CM Yogi Adityanath For Mohammad: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला।;

Written By :  Anupma Raj
Update:2025-02-20 08:17 IST

Yogi Adityanath Akhilesh Yadav Mohammad Kaif (Credit: Social Media)

Akhilesh Yadav Taunts To CM Yogi Adityanath For Mohammad Kaif: उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। दरअसल दुनियाभर में इन दिनों महाकुंभ को लेकर अलग ही श्रद्धा श्रद्धालुओं के बीच देखने को मिल रही है।

बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान करने आ रहे हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसमें मोहम्मद कैफ को प्रयागराज में स्नान करते हुए देखा गया था। जिसके बाद खिलाड़ी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ ऐसा बोल गए जिसके बाद अखिलेश यादव ने उनपर निशाना साधा।


योगी आदित्यनाथ पर अखिलेश यादव का निशाना

अखिलेश यादव इस समय सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने हुए हैं। अखिलेश यादव का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है जो योगी आदित्यनाथ से जुड़ा हुआ है। अखिलेश यादव ने अपने X अकाउंट पर एक ट्वीट कर लिखा कि, "अब क्या क्रिकेटर का नाम भी बदल दिया"। अखिलेश यादव ने साफतौर पर ये तंज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर ही कसा है। 

दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र के दौरान राज्य विधानसभा में कहा था कि, भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने 19 फरवरी, बुधवार को महाकुंभ 2025 मेले में पवित्र स्नान किया है। भारतीय क्रिकेटर ने भी कुंभ में आस्था की डुबकी लगाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहम्मद कैफ की जगह मोहम्मद शमी का नाम ले लिया था। मोहम्मद शमी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में गए ही नहीं हैं क्योंकि शमी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई में हैं। योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए ट्वीट किया कि, "क्या अब क्रिकेटरों के नाम भी बदल दिए गए हैं?" वहीं फैंस इस ट्वीट पर अलग अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

Tags:    

Similar News