Asia Cup 2022: इस मैच में रोहित शर्मा बना सकते बड़ा रिकॉर्ड, धोनी को पीछे छोड़ इतिहास रचने का मौका

Asia Cup 2022: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने साल 2018 में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। तब भारत की टीम ने लगातार पांच मैच जीते थे।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-08-30 09:39 GMT

Indian Team Captain Rohit Sharma Record (image social media)

Asia Cup 2022 India vs Hong Kong: एशिया कप 2022 में भारत ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। अब अगला मैच कल यानी 31 अगस्त को भारतीय टीम हांग कांग के खिलाफ खेलेंगी। इस मैच को जीतकर भारत सुपर-4 के लिए क्वालिफाई करना चाहेगा। भारत इस मैच को रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत लेता है। तो रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ देंगे।

रोहित शर्मा बना सकते यह रिकॉर्ड

रोहित शर्मा की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने साल 2018 में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। तब भारत की टीम ने लगातार पांच मैच जीते थे। इस साल भारतीय टीम बहुत ही अच्छी फॉर्म में चल रही है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में ही पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त दी है। अब भारत का सामना हांग कांग की कमजोर टीम से होगा। भारत इस मैच में जीत दर्ज कर लेता है, तो रोहित शर्मा एशिया कप में लगाता 7 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे। 

महेंद्र सिंह धोनी ने जीते इतने मैच

दिग्गज पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में एशिया कप में भारत ने लगातार 6 मैच जीते हैं। वहीं पाकिस्तान के कप्तान मोईन खान ने भी 6 मैच जीते थें। हांग कांग के खिलाफ मैच जीतते ही रोहित शर्मा इन दोनों ही दिग्गजों को पीछे छोड़ देगें। भारत धोनी की कप्तानी में साल 2010 और साल 2016 में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। अगर इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम एशिया कप खिताब जीतने में सफल रही तो भी रोहित शर्मा एक और मामले में एमएस धोनी की बराबरी करेंगे।

भारत ने जीते सबसे ज्यादा खिताब 

भारतीय टीम बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रही है। पाकिस्तान की टीम को हराकर भारत को और मजबूती से खेल खेलेगा। भारत ने सबसे ज्यादा सात बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। वहीं श्रीलंका ने पांच बार एशिया कप जीता है। तो पाकिस्तान सिर्फ दो बार एशिया कप जीतने में सफल रहा है। इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया एशिया कप जीतने की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। इस बार खिबात को जीतते ही भारत कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा।

Tags:    

Similar News