आखिरकार हो गया फैसला, श्रीलंका की जगह यूएई में होगा एशिया कप का आयोजन

Asia Cup 2022: श्रीलंका बोर्ड ने देश के आर्थिक हालात और राजनीतिक संकट के चलते इसके आयोजन को लेकर हाथ खड़े कर दिए थे। इसके बाद भारत और यूएई में एशिया कप के आयोजन की ख़बरें सामने रही थी। आखिरकार बुधवार देर रात इस पर फैसला हो गया।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-07-28 06:15 GMT

Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 की मेजबानी को लेकर पिछले कई दिनों से फैंस इंतजार कर रहे थे। श्रीलंका की जगह इस बार एशिया कप का आयोजन यूएई में होगा। श्रीलंका बोर्ड ने देश के आर्थिक हालात और राजनीतिक संकट के चलते इसके आयोजन को लेकर हाथ खड़े कर दिए थे। इसके बाद भारत और यूएई में एशिया कप के आयोजन की ख़बरें सामने रही थी। आखिरकार बुधवार देर रात इस पर फैसला हो गया। अब एशिया कप 2022 का आयोजन श्रीलंका की जगह यूएई में होगा। इससे पहले कोरोना के कारण टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भी भारत की जगह यूएई में हुआ था।

श्रीलंका के पास होगा मेजबानी का अधिकार:

दरअसल पिछले कुछ समय से इसके आयोजन को लेकर काफी संशय बना हुआ था। भारत में भी इसके आयोजन होने की बात सामने आई थी लेकिन यहां पाकिस्तान की टीम खेलने मुश्किल ही आ पाती। ऐसे में एशियन क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार देर रात को फैसला लेते हुए एशिया कप को यूएई शिफ्ट कर दिया है। हालांकि इस बार श्रीलंका के पास ही इसकी मेजबानी का अधिकार होगा। एशिया कप 2022 का पहला मुकाबला 27 अगस्त को खेला जाएगा। वहीं इसका फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाएगा। इससे पहले भारत ने भी टी-20 वर्ल्डकप की मेजबानी की थी जिसका पूरा आयोजन यूएई में ही हुआ था।

भारत-पाकिस्तान का होगा मुकाबला:

एशिया कप 2022 का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 28 अगस्त को खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान और भारत की भिड़ंत टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी। जिसमें पाकिस्तान ने भारत को करारी शिकस्त दी थी। इस बार टीम इंडिया टी-20 में मिली उस हार का बदला चुकता करने का पूरा प्रयास करेगी।

पाकिस्तान को मिलेगा फायदा:

एशिया कप 2022 का आयोजन श्रीलंका की जगह यूएई में होने से सबसे अधिक फायदा पाकिस्तान टीम को मिलेगा। पाकिस्तान ने यूएई के मैदान पर खूब मैच खेले हैं। पाक खिलाड़ी यूएई की पिचों के बर्ताव से भली-भांति वाकिफ है। ऐसे में एशिया कप के खिताब जीतने के लिए पाकिस्तान को भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं भारतीय टीम का यूएई के मैदान पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। लेकिन फिर भी फाइनल में भारतीय टीम के पहुंचने के आसार सबसे अधिक माने जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News