Asia Cup 2022: श्रीलंका टीम पर पैसों की हुई बरसात, जानें पाकिस्तान और खिलाड़ी को कितना मिला ईनाम

Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को फाइनल में 23 रन से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-09-12 10:12 GMT

Asia Cup 2022 Final Prize Money (image social media)

Asia Cup 2022 Final Prize Money: एशिया कप 2022 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है। यह श्रीलंका का एशिया कप का खिताब मिलाकर के कुल 6वां खिताब है। श्रीलंका को इस जीत के बाद भारी इनामी राशि भी मिली हैं। इस जीत के बाद टीम ही नहीं खिलाड़ियों पर भी पैसों की बारिश हुई है। जबकि उपविजेता रही पाकिस्तान की टीम को भी बड़ी ईनामी राशि मिली है। आज इस आर्टिकल में जानेंगे किस को कितनी रकम ईनाम के तौर पर मिली है।

विजेता - श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर के टूर्नामेंट का खिताब जीता है। एशिया कप 2022 विजेता को प्राइज मनी में 1.5 लाख डॉलर मिले है। इसकी अगर भारतीय रुपये में बात की जाए तो इसकी वैल्यू करीब 1.20 करोड़ रुपये होती है। यह ईनाम की राशि कप्तान दासुन शनाका को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने डेढ़ लाख डॉलर का चेक के माध्यम से सौंपा था।

उपविजेता - एशिया कप 2022 की उपविजेता टीम यानी जो टीम फाइनल में हारी है। फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम को भी प्राइज मनी के तौर पर 75 हजार डॉलर यानी करीब 60 लाख रुपये मिले हैं। इस चेक के साथ खिलाडियों को अवार्ड और ट्राफी भी दी गई है। 

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट - एशिया कप 2022 के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज वानिंदु हसरंगा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला दिया गया है। वानिंदु हसरंगा को मिली ईनामी राशि 15 हजार डॉलर की है। इसको भारतीय रूपये में बदले तो यह राशि लगभग 11.94 लाख रुपये बन रही हैं।

प्लेयर ऑफ द मैच - तूफानी बल्लेबाजी करने वाले श्रीलंका के भानुका राजपक्षे फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे है। राजपक्षे को प्लेयर ऑफ द मैच के तौर पर 5 हजार चेक दिया गया। और बेस्ट कैच ऑफ द मैच के लिए 3 हजार डॉलर का चेक दिया गया।

Tags:    

Similar News