INDvsAUS टेस्ट मैच: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 151/3, पुजारा-रहाणे क्रीज पर

Update: 2018-12-08 04:47 GMT

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले टेस्ट मैच में आमने-सामने हैं। आज मुकाबले का तीसरा दिन है। भारत के 250 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरा दिन पहली पारी में 235 रन पर ढेर हो गई।

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 166 रनों की बढ़त मिल चुकी है जबकि अभी सात विकेट बचे हैं। चेतेश्वर पुजारा, जिन्होंने पहली पारी में सेंचुरी ठोकी थी, दूसरी पारी में 40 रन बनाकर नॉटआउट लौटे हैं। भारत फिलहाल मैच में ड्राइविंग सीट पर है, हालांकि नाथन लायन ने दिन के आखिरी ओवरों में विराट को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को राहत की सांस दिलाई।

ये भी पढ़ें—16 घंटे तक रॉबर्ट वाड्रा के ठिकानों पर छापेमारी के बाद रात 3 बजे लौटी ED

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहली बल्लेबाजी चुनी थी और पहली पारी में 250 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 88 ओवर में सात विकेट पर 191 रन बनाए थे। लेकिन भारत ने जल्द ही कंगारूओं के बाकी 3 खिलाड़ियों को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है।

ये भी पढ़ें— वास्तु के साथ इन बातों पर दें ध्यान, दूर होगी आपके अंदर की ये बहुत बड़ी कमी

लंच ब्रेक के बाद दोनों भारतीय ओपनर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को पहली पारी के आधार पर 15 रनों की बढ़त मिली है। केएल राहुल और मुरली विजय क्रीज पर। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 235 रन पर ऑलआउट किया। कंगारूओं की आखिरी उम्मीद ट्रेविस हीड का अहम विकेट शमी ने लेकर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया।

ये भी पढ़ें— ब्लड बैंकों की गैरजिम्मेदाराना हरकत से HIV पॉजिटिव हुए पांच बच्चे, 2 की मौत

Update...

भारत को लगा पहला झटका, मिशेल स्टार्क की गेंद पर पीटर हैंड्सकॉम्ब को कैच थमा बैठे मुरली विजय। 53 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए मुरली। राहुल का साथ देने क्रीज पर आए चेतेश्वर पुजारा।

01:56 Pm- तीसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में भारत का स्कोर 61 ओवर में 151/3, बढ़त 166 रनों की हो चुकी है। चेतेश्वर पुजारा 40 और अजिंक्य रहाणे 1 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड, नाथन लायन और मिशेल स्टार्क ने एक-एक विकेट लिए।

01:43 Pm- भारत को लगा तीसरा झटका, नाथन लायन का शिकार बने विराट कोहली, 104 गेंद पर 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे विराट। भारत का स्कोर 57.1 ओवर में 147/3

12:57 Pm- 47 ओवर में भारत का स्कोर दूसरी पारी में 115/2, पुजारा 24 और विराट 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

12:24 Pm- दूसरी पारी में भारत के 100 रन पूरे हो चुके हैं, विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर जमे हुए हैं। 39 ओवर में भारत का स्कोर 104/2, पुजारा 17 और विराट 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

11:50 Am- टी ब्रेक के बाद खेल शुरू, क्रीज पर विराट कोहली और चेतेश्वर मौजूद।

11:32 Am- तीसरे दिन का टी ब्रेक, भारत का स्कोर दूसरी पारी में 86/2, चेतेश्वर पुजारा 11 और विराट कोहली 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। भारत की बढ़त 101 रनों की हो चुकी है।

11:28 Am- भारत की बढ़त 100 रनों के पार, 29 ओवर में भारत का स्कोर 86/2

11:15 Am- भारत को लगा दूसरा झटका, केएल राहुल 44 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर विकेट के पीछे टिम पेन को कैच थमा बैठे। राहुल ने 67 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्का जड़ा। भारत को 76 रनों पर दूसरा झटका

Tags:    

Similar News