बैडमिंटन : सायना से उम्मीद हुई खत्म, चीन ओपन से बाहर हुईं

भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल दूसरे दौर में मिली हार के कारण गुरुवार को चीन ओपन बैडमिंटन वल्र्ड सुपरसीरीज प्रीमियर से बाहर हो गईं

Update: 2017-11-16 07:24 GMT

फुझोउ (चीन): भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल दूसरे दौर में मिली हार के कारण गुरुवार को चीन ओपन बैडमिंटन वल्र्ड सुपरसीरीज प्रीमियर से बाहर हो गईं। चौथी विश्व वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में जीत हासिल कर सायना को बाहर का रास्ता दिखाया। ।

यह भी पढ़ें.....WELL DONE: बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल ने उठाया है ऐसा कदम, एक बार फिर देश को होगा गर्व

जापान की खिलाड़ी यामागुची ने 11वीं विश्व वरीयता प्राप्त सायना को 37 मिनट के भीतर ही सीधे गेमों में 21-18, 21-11 से मात दी।यामागुची और सायना का सामना अब तक पांच बार हो चुका है। ऐसे में इस जीत के साथ जापान की खिलाड़ी ने सायना के खिलाफ मुकाबलों का स्कोर 5-1 कर लिया है।

यह भी पढ़ें.....बैडमिंटन : चीन ओपन में सायना ने लगाई एक और छलांग, दूसरे दौर में पहुंची

उल्लेखनीय है कि बुधवार को अच्छी शुरुआत करते हुए सायना ने पहले दौर में 12वीं विश्व वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी बीवेन झांग को 21-12, 21-13 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश हासिल किया था।

यह भी पढ़ें.....बैडमिंटन : फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची ये खिलाड़ी

सायना की हार के बावजूद रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु के रूप में महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती अब भी बरकरार है।

--आईएएनएस

Tags:    

Similar News