चीन ओपन बैडमिंटन: सिंधु हारीं, चीन ओपन में भारतीय खाली हाथ

भारत की अग्रणी महिला बैडमिटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु शुक्रवार को चीन ओपन बैडमिंटन वल्र्ड सुपर सीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। क्वार्टर फाइनल में उलट

Update: 2017-11-17 12:30 GMT
शटलर सिंधु ने BWF के नए नियम के समय पर उठाए सवाल

फुझोउ (चीन): भारत की अग्रणी महिला बैडमिटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु शुक्रवार को चीन ओपन बैडमिंटन वर्ल्ड सुपर सीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। क्वार्टर फाइनल में उलटफेर का शिकार हुई सिंधु की हार के साथ ही इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।

यह भी पढ़ें.....बैडमिंटन : सायना से उम्मीद हुई खत्म, चीन ओपन से बाहर हुईं

चीन की खिलाड़ी और विश्व की 89वीं विश्व वरीयता प्राप्त गाओ फांगजी ने दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त सिंधु को 37 मिनटों के भीतर सीधे सेटों में 21-11, 21-10 से मात दी।

यह भी पढ़ें.....चीन ओपन से बाहर हुए प्रणॉय, पुरुष एकल में भारतीय चुनौती समाप्त

टूर्नामेंट में मिली हार के साथ ही सिंधु की लगातार दूसरी बार इस खिताब को जीतने की उम्मीदों पर पानी फिर गया। उन्होंने 2016 में चीन ओपन का खिताब अपने नाम किया था।

--आईएएनएस

Tags:    

Similar News