महान धावक मिल्खा सिंह कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

देश कोरोना से जूझ रहा है। हर रोज लाखों लोग कोरोना से संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसके चपेट में देश के महान धावक मिल्खा सिंह भी आ गए हैं।;

Newstrack :  Newstrack - Network
Published By :  Shweta
Update:2021-05-25 07:54 IST
मिल्खा सिंह

मिल्खा सिंह (फाइल फोटोः सोशल मीडिया)

  • whatsapp icon

देश कोरोना (Corona) से जूझ रहा है। हर रोज लाखों लोग कोरोना से संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसके चपेट में देश के महान धावक मिल्खा सिंह  (Milkha Singh)भी आ गए हैं। बताया जा रहा है फ्लाइंग जट मिल्खा इस समय कोरोना से पूरी तरह संक्रमित हो चुके हैं। उनकी तबीयत बिगड़ गई है। जिसे देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि देश के महान धावक में से एक मिल्खा सिंह है। कोरोना के चपेट में आने के बाद उनके सेहत बिगड़ने लगी थी। जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टर उनके विशेष ध्यान रख रहे हैं। सूत्रों की माने तो हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर की टीम मिल्खा के स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखे हुए हैं।

गौरतलब है कि 91 साल के धावक मिल्खा सिंह का इलाज चल रहा है। सूत्रों की माने तो मिल्खा को कोरोना हुआ था। इसकी जानकारी कोरोना टेस्ट के बाद हुआ था। जिसके बाद वह अपने घर पर ही आइसोलेशन में थे। लेकिन अचानक से सोमवार के दिन मिल्खा सिंह की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती किया गया।

मिल्खा सिंह (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

मिल्खा के परिवार के सदस्य ने बताया कि, वे अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। और धीरे-धीरे उनका ऑक्सीजन लेवल भी गिर गया था। इतना ही नहीं इसके साथ ही उनको लूज मोशन भी हो रही थी। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो मिल्खा सिंह के बेटे जीव का कहना है कि वे बेहद कमजोरी महसूस कर रहे थे। उनसे कुछा खाया भी नहीं जा रहा था। जिसकी वजह से उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीव ने आगे कहा कि वे एक मजबूत इंसान है और वह हमेशा पॉजिटिव सोचते हैं। वह बहुत जल्द ठीक हो जाएगें और घर लौटेंगे। इसके साथ ही मिल्खा के परिवार के सभी सदस्यों ने कोरोना टेस्ट कराया। और सभी का रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News