यूपी टी-20 लीग का 17 अगस्त को इकाना स्टेडियम में उद्घाटन समारोह, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
UP T20 League: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लीग की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने व खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
UP T20 League (Photo: Social Media)
UP T20 League: उत्तर प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को मंच देने वाली बहुप्रतीक्षित यूपी टी-20 लीग का तीसरा सीजन 17 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस संबंध में यूपी क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के निदेशक और यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. डीएस चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। उन्होंने मुलाकात मुख्यमंत्री को लीग के पहले दो सीजन की सफलताओं और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया है।
प्रतिभाओं को खोजने में बड़ी भूमिका
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टी-20 लीग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह लीग राज्य में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने तीसरे सीजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं है। डॉ. डीएस चौहान ने बताया कि लीग ने राज्य में युवा प्रतिभाओं को खोजने में बड़ी भूमिका निभाई है, जिससे कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका मिला है। तीसरा सीजन 17 अगस्त को इकाना स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा।
तमन्ना भाटिया-दिशा पाटनी की परफॉर्मेंस
इस रंगारंग कार्यक्रम में बॉलीवुड की अभिनेत्रियां तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। इस दौरान दोनों अभिनेत्रियां बॉलीवुड और हॉलीवुड के लोकप्रिय गानों पर धमाकेदार प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा, मशहूर गायिका सुनिधि चौहान भी अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरेंगी। यूपीसीए के पदाधिकारियों ने बताया कि उद्घाटन समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस इवेंट के लिए तैयारियां जोरों से चल रही है। टूर्नामेंट का समापन 6 अगस्त को होगा।
ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा मिला
इस रोमांचक उद्घाटन समारोह और पूरे टूर्नामेंट के मैचों के लिए टिकट बुक माई शो ऐप पर उपलब्ध होंगे। जिसमें राज्य के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लीग की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल उत्तर प्रदेश को "भारत का खेल केंद्र" बनाने के उनके सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।