IPL 2025 से पहले MS Dhoni धोनी का बड़ा फैसला, फिर जीता फैंस का दिल

IPL 2025 MS Dhoni Salary: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2025 में खेलते हुए देखना भारतीय फैंस का सपना है।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-09-24 12:20 IST

CSK, MS Dhoni, IPL 2025, MS Dhoni IPL 2025, MS Dhoni Salary, Dhoni Salary IPL 2025, Dhoni Reduce Salary IPL 2025, Cricket, Sports, IPL, IPL 2025

IPL 2025 MS Dhoni Salary: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2025 में खेलते हुए देखना भारतीय फैंस का सपना है। फैंस को ipl 2025 का बेसब्री से इंतजार है। वहीं इससे पहले ही CSK खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ा फैसला लिया है, जिससे एक बार फिर से धोनी ने फैंस का दिल जीत लिया है। 

IPL 2025 से पहले MS Dhoni धोनी का बड़ा फैसला

IPL 2025 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चर्चे में हैं। दरअसल कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी के एक फैसले की खूब तारीफ हो रही है। माही ने चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी आईपीएल 2025 के लिए अपनी फीस में कटौती कर दी है। माही अब IPL 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स से सिर्फ 6 करोड़ रुपए ही लेंगे। 

वहीं कुछ रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि, चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 के लिए रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और मथीषा पथिराना को रिटेन करने की तैयारी में है। वहीं अगर धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन करने की अनुमति नहीं मिलेगी है तो फिर चेन्नई अपने प्लान में बदलाव कर सकती है। 


जानकारी के लिए बता दें कि, आईपीएल की सभी 10 टीमों को 15 नवंबर से पहले-पहले अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेगी। इन नियमों के हिसाब से ही मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमें सिर्फ चार खिलाड़ी को ही रिटेन कर सकती हैं। ऐसे में टीम को बाकी सभी खिलाड़ियों को रिलीज करना होगा। हालांकि, इस बार इस नियम में कुछ बदलाव किया जा सकता है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि, अब सभी टीमें चार के बजाय पांच खिलाड़ी रिटेन कर सकती है लेकिन अभी भी इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 


Tags:    

Similar News