मार्क वुड नहीं बल्कि इस गेंदबाज़ से धोनी के बल्लेबाज़ों को रहना होगा सचेत, चेपॉक में जानिए कैसा है चेन्नई का रिकॉर्ड...

CSK vs LSG IPL 2023: आईपीएल में सोमवार यानी आज चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी। इस मैच की शुरुआत में अब महज कुछ घंटे ही शेष रह गए हैं। ऐसे में दोनों टीमें कुछ ही देर में आमने-सामने होगी।

Update: 2023-04-03 17:25 GMT
CSK vs LSG IPL 2023

CSK vs LSG IPL 2023: आईपीएल में सोमवार यानी आज चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी। इस मैच की शुरुआत में अब महज कुछ घंटे ही शेष रह गए हैं। ऐसे में दोनों टीमें कुछ ही देर में आमने-सामने होगी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पहले मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को बुरी तरह हराया था। वहीं दूसरी तरफ चेन्नई की टीम को अपने पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आज अपने घरेलू मैदान पर धोनी हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेंगे। चलिए जानते हैं इस मैदान पर कौनसी टीम का पलड़ा रहेगा भारी...?

मार्क वुड नहीं बल्कि इस गेंदबाज़ से रहना होगा सचेत!

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पहले मैच में तेज़ गेंदबाज़ मार्क वुड ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए पांच विकेट चटकाए थे। ऐसे में आज धोनी के बल्लेबाज़ों के लिए भी उनकी तेज़ गति की गेंदे परेशानी का सबब बन सकती हैं। लेकिन आज का मुकाबला एम चिदंबरम के मैदान पर होगा। जहां स्पिनर्स का बोलबाला रहता है। स्पिनर्स की घूमती गेंदों के आगे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना इस मैदान पर बेहद मुश्किल नजर आता है। ऐसे में चेन्नई को लखनऊ सुपर जायंट्स स्पिनर रवि बिश्नोई से आज के मैच में सावधान रहना होगा। वो अपनी फिरकी के जाल में कई बल्लेबाज़ों को फंसा सकते हैं।

टॉस रहेगा इस पिच पर अहम:

चेपॉक स्टेडियम में लो-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जाती हैं। इससे पहले के मैचों पर गौर किया जाए तो इस पिच पर पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम के मैच जीतने के चांस ज्यादा हो जाते हैं। चिदंबरम के मैदान पर पहली पारी में एवरेज स्कोर 150 का रहता है, जबकि दूसरी इनिंग में एवरेज स्कोर 119 का हो जाता है। ऐसे में कोई भी कप्तान टॉस जीतकर यहां पहले गेंदबाज़ी का फैसला करेगा। चेन्नई का इस मैदान पर रिकॉर्ड काफी अच्छा हैं। चेन्नई अपने होम ग्राउंड पर करीब तीन साल के बाद खेलती नज़र आएगी।

जडेजा होंगे धोनी के ट्रंप कार्ड:

लखनऊ सुपर जायंट्स की मजबूत बल्लेबाज़ी आक्रमण वाली लाइनअप हैं। ऐसे में धोनी के स्पिनर इस पिच पर कमाल कर सकते हैं। चेन्नई में आज के मैच में दो स्पिनर शामिल किये जाएंगे। इसमें रविंद्र जडेजा और मिचेल सेंटनर का नाम शामिल हैं। इनके अलावा मोईन अली भी गेंद के साथ कमाल दिखा सकते हैं।

Tags:    

Similar News