Live | DC vs GT: गुजरात टाइटंस की लगातार दूसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया

DC vs GT: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से मात दी। दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन में यह लगातार दूसरी हार हुई।

Update: 2023-04-04 19:06 GMT
DC vs GT

DC vs GT: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से मात दी। दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन में यह लगातार दूसरी हार हुई। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है। दिल्ली ने अपने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य मिला था। गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज़ों ने इस लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल किया। गुजरात की तरफ से इस मैच में साई सुदर्शन ने जबरदस्त अर्धशतक जड़ा। सुदर्शन का डेविड मिलर ने बखूबी साथ दिया।

Tags:    

Similar News