MI vs DC WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत, पढ़े पूरी मैच रिपोर्ट...

MI vs DC WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का जलवा देखने को मिल रहा हैं। WPL 2023 के सातवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। इसके साथ ही मुंबई की यह लगातार तीसरी जीत हो गई।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2023-03-10 03:08 GMT

DC vs MI WPL 2023

MI vs DC WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का जलवा देखने को मिल रहा हैं। WPL 2023 के सातवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। इसके साथ ही मुंबई की यह लगातार तीसरी जीत हो गई। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने आठ विकेट से मैच अपने नाम किया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 105 रन पर ढेर हो गई। इसके जवाब में मुंबई ने 15 ओवर में दो विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

मुंबई के गेंदबाज़ों का जबरदस्त प्रदर्शन:

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुरूवार को मुकाबला बराबरी का था। दोनों ही टीमें अपने पहले दो मैच जीतकर मैदान पर उतरी थी। लेकिन मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मैच को बिल्कुल आसान बना दिया। मुंबई के लिए इस मैच में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सायका इशाक, इस्सी वोंग और हीली मैथ्यूज ने तीन-तीन विकेट लिए। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 105 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

यास्तिका भाटिया की तूफानी बल्लेबाज़ी:

दिल्ली कैपिटल्स से मिले छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की ओपनर यास्तिका भाटिया और हीली मैथ्यूज ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए मैच को 15 ओवर में खत्म कर दिया। यास्तिका भाटिया पिछले दो मैचों में बल्ले से कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। लेकिन गुरूवार को दिल्ली के खिलाफ उनका बल्ला जमकर बरसा। यास्तिका भाटिया ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। हीली मैथ्यूज ने 32 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के आउट होने के बाद नताली सीवर 23 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर नाबाद रहते हुए मैच जीता ले गई।

मेग लैनिंग की पारी गई बेकार:

बता दें दिल्ली की टीम में कई बड़े नाम मौजूद थे। लेकिन उनकी बल्लेबाज़ी मुंबई के आगे ध्वस्त हो गई। दिल्ली के लिए कप्तान मेग लैनिंग ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। मेग लैनिंग इस टूर्नामेंट में जबरदस्त लय में नज़र आ रही हैं। मुंबई के खिलाफ मेग लैनिंग के अलावा जेमिमा रोड्रिग्ज ने 25 रनों की पारी खेली। दिल्ली की आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकी। मुंबई का अगला मुकाबला 12 मार्च को यूपी वॉरियर्स से होगा।  

Tags:    

Similar News