Delhi Capitals Captains: इस खिलाड़ी का दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनना तय
Delhi Capitals Captains: आईपीएल 2025 का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। KL Rahul से लेकर Axar Patel तक का नाम दिल्ली कैपिटल्स के लिस्ट में शामिल है।;
Delhi Capitals Captains: आईपीएल 2025 का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। इस लीग के शुरू होने में बस कुछ ही दिन बाकी है। लेकिन इससे पहले ही दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है। KL Rahul से लेकर Axar Patel तक का नाम दिल्ली कैपिटल्स के लिस्ट में शामिल है। हालांकि, इन दोनों ही खिलाड़ी में से किसी एक कप्तान बनने के चांस ज्यादा है। तो ऐसे में आइए जानते हैं कौन सा खिलाड़ी बनेगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान:
कौन सा खिलाड़ी होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान (Delhi Capitals New Captain):
IPL 2025 का आगाज मार्च में होने जा रहा है। लेकिन इसके पहले फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान कौन होगा? ऐसे में लीक रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली कैपिटल्स के पास कप्तान के तौर पर दो विकल्प है।
पहला दिल्ली कैपिटल्स के ही खिलाड़ी अक्षर पटेल और दूसरा लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान जो अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हो गए हैं यानी केएल राहुल। KL Rahul भी Delhi Capitals के कप्तान बनने की लिस्ट में शामिल है। ऐसा माना जा रहा है कि राहुल दिल्ली कैपिटल्स के अगले कप्तान बन सकते हैं हालांकि अभी कुछ कन्फर्म नहीं कहा जा सकता कि फील्ड पर कौन कप्तानी करेगा?
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने बड़े दांव लगाते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने राहुल को अपनी टीम में शामिल किया। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली कैपिटल्स इतनी बड़ी रकम खर्च कर राहुल को अपना कप्तान बनाने की ओर जरूर देखेगी।
हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनने के प्रबल दावेदार में अक्षर पटेल का नाम शामिल है। बता दें कि अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स हर हाल में अपनी टीम में रखना चाहती थी इसलिए अक्षर को रिटेन भी किया। ऐसे में उम्मीद ये कि जा रही है कि अक्षर पटेल भी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनने की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली कैपिटल्स किसे अपना कप्तान बनाना चाहेगी?