धोनी की बिटिया ने ऋषभ पंत को सिखाई 'अ, आ, इ, ई...अक्षरों को डिनर में खाते ऋषभ

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बिटिया जीवा धोनी इंटरनेट पर छाई रहतीं हैं। इस बार उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे क्रिकेटर ऋषभ पंत को हिंदी सिखा रही हैं। ये वीडियो जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Update: 2019-05-12 07:01 GMT

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बिटिया जीवा धोनी इंटरनेट पर छाई रहतीं हैं। इस बार उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे क्रिकेटर ऋषभ पंत को हिंदी सिखा रही हैं। ये वीडियो जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Full View

वीडियो में ऋषभ पंत को जीवा हिंदी वर्णमाला का अ, आ, इ, ई... सिखाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि ऋषभ को पढ़ाते वक्त जीवा खुद बीच में वर्ण माला के कुछ अक्षर भूल जाती हैं, लेकिन लोगों को ये क्यूट अंदाज बहुत पसंद आ रहा है।

वीडियो में जीवा ऋषभ को अ, आ, इ, ई, उ, ऊ,ओ, औ, अं, अ: तो पढ़ाती हैं, लेकिन बीच में ए, ऐ भूल जाती हैं। इसके बाद वे ऋषभ से पूछती हैं कि 'ए और ऐ' कहां गया? 'ए, ऐ' को आप खा गए। इस पर ऋषभ कहते हैं, हां वे इन अक्षरों को डिनर में खा गए।

यह भी देखें... साध्वी प्रज्ञा के बाद अब ‘पायल रोहतगी’ का हेमंत करकरे पर आपत्तिजनक बयान

जीवा का ये वीडियो एम एस धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के बाद आया है। इस मैच में दिल्ली को हार का समाना करना पड़ा है और चेन्नई फाइनल में पहुंच गई है।

एम एस धोनी जीवा की पढ़ाई-लिखाई पर खास ध्यान देते हैं। वह जीवा को अंग्रेजी के साथ ही, तमिल, हिंदी और यहां तक कि अपनी मातृभाषा भोजपुरी तक बोलना और पढ़ना सिखाते हैं।

कुछ दिन पहले जीव का इन भाषाओं में हाल-चाल पूछने पर जवाब देने का वीडियो भी वायरल हुआ था। जीवा का इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल अकाउंट है, जहां उन्हें 8 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

Tags:    

Similar News