US Open 2022: विश्वकप विजेता टीम के कप्तान एमएस धोनी और कपिल देव यहां दिखे एकसाथ, देखें वीडियो
US Open 2022: भारत की 1983 विश्व कप टीम के कप्तान कपिल देव और 2011 विश्वकप टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी यह दोनों दिग्गज खिलाड़ी अमेरिका क्रिकेट नहीं बल्कि यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट देखने पहुंचे है।;
US Open 2022 MS Dhoni and Kapil Dev (image social media)
US Open 2022 MS Dhoni and Kapil Dev: भारत की क्रिकेट टीम के विश्वकप विजेता पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव अमेरिका पहुंचे हैं। यह दोनों दिग्गज एक साथ यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट देखते नजर आ रहे है। इन दोनों की कप्तानी में भारत ने अभी तक दो बार क्रिकेट का विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। पहले 1983 में कपिल देव की अगुवाई में जीता तो दूसरा खिताब 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने जीता था। धोनी और कपिल देव ब्रॉडकास्टर की ओर से शेयर किए गए वीडियो में दिख रहे हैं।
ऑर्थर ऐश स्टेडियम में आए नजर
इन दोनों दिग्गज भारतीयों का यह वीडियो टेनिस ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन के दौरान का है, एमएस धोनी और कपिल देव ब्रॉडकास्टर की ओर से शेयर किए गए वीडियो में दिख रहे हैं। भारतीय टीम के दोनों दिग्गज पूर्व कप्तान यूएस ओपन 2022 के दौरान ऑर्थर ऐश स्टेडियम में नजर आ रहे है। इस दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में इन दोनों को स्क्रीन पर देखा गया। पहले धोनी की झलक दिखाई थी। वह किसी और से बातें कर रहे है।इसके बाद कपिल देव स्क्रीन पर नजर आए.
धोनी ने हिलाया हाथ मच गया शोर
यूएस ओपन के ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एमएस धोनी और कपिल देव स्टेडियम में बैठे नजर आ रहे हैं। धोनी को देखते ही स्टेडियम में फैंस शोर मचाने लगते हैं। वह इस दौरान हाथ भी हिलाते, तो शोर और बढ़ जाता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है। 'यूएस में भारतीय क्रिकेट रॉयल्टी दो पूर्व भारतीय विश्वकप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव ने ऑर्थर ऐश में स्टैंड की शोभा बढ़ाई हैं।
कपिल और धोनी ने रचा इतिहास
भारत ने साल 1983 में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। तब टीम इंडिया की कमान कपिल देव के पास थी। इसके बाद यह मौका साल 2011 में मिला जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। धोनी की कप्तानी में भारत 2007 में टी20 वर्ल्ड कप भी जीता और चैंपियन ट्राफी भी।