Hockey Player वरुण कुमार पर पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया मुकदमा, बैंगलोर पुलिस ने बताई पूरी घटना

Hockey Player Varun Kumar: भारतीय राष्ट्रीय टीम के हॉकी खिलाड़ी 28 वर्षीय वरुण कुमार पर शहर की पुलिस ने 2019 में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-02-06 16:52 GMT

Hockey Player Varun Kumar (Pic Credit-Social Media)

Hockey Player Varun Kumar: भारतीय हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार पर बेंगलुरु में शादी के बहाने एक महिला से कई बार बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। भारतीय हॉकी टीम और पंजाब वॉरियर्स के स्टार डिफेंडर पर 17 साल की उम्र में 22 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया गया था। बेंगलुरु पुलिस ने कुमार के बारे में शिकायत दर्ज की है और इसके अनुसार, महिला की कुमार से इंस्टाग्राम के जरिए मुलाकात हुई थी जब वह भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) में प्रशिक्षण ले रहे थे। 

यह है पूरा मामला

शिकायतकर्ता के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय टीम के हॉकी खिलाड़ी 28 वर्षीय वरुण कुमार पर शहर की पुलिस ने 2019 में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता, जो अब एक एयरलाइन कर्मचारी है, को बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण की सुविधा में वॉलीबॉल के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा था। जब वह कथित तौर पर हॉकी खिलाड़ीकुमार से मिली। अपनी शिकायत में, उसने कहा कि कुमार ने सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती की थी और वह उससे व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहता था। लेकिन तब उसने कुमार के मिलने के अनुरोध को ठुकरा दिया था, फिर शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कुमार ने उसे भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल किया, अपने दोस्तों के माध्यम से उसे उससे मिलने के लिए राजी किया। उन्होंने कहा कि दोनों मिले, और रिलेशनशिप में आ गए। 

शादी का झांसा देकर कुकृत्य को दिया अंजाम

पीड़िता ने कहा कि आरोपी उसे जुलाई साल 2019 में डिनर डेट के लिए बेंगलुरु के जयनगर इलाके में ले गया, बातचीत के बहाने एक होटल का कमरा बुक किया, यह जानते हुए भी कि वह नाबालिग है शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में कुमार ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाये है।

उसने कहा कि जब उसके पिता का निधन हुआ तो कुमार उसके घर शोक व्यक्त करने आये थे और तब से वह उससे दूर लगे थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि, जब उसने कुमार से शादी करने के लिए कहा, तो उन्होंने कथित तौर पर साफ इनकार कर दिया। उनके निजी वीडियो को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी भी दी।

अंतराराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड विजेता है कुमार

कुमार ने साल 2017 में हॉकी के क्षेत्र में भारत के लिए पदार्पण किया, साल 2022 बर्मिंघम-कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता। इतना ही नहीं, कुमार उस भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे थे, जिसने साल 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण और 2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। कुमार अर्जुन पुरस्कार विजेता भी हैं और साल 2023 में हांगझू एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। उनके पास 141 सीनियर कैप हैं। 



पॉक्सो एक्ट के तहत बंगलुरु में दर्ज हुआ पुलिस केस

स्पोर्ट्सस्टार मीडिया के अनुसार, बेंगलुरु पुलिस ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि, “महिला से प्राप्त शिकायत के आधार पर, हमने सोमवार को हॉकी खिलाड़ी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।” भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (यौन उत्पीडन) और 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति का ट्रांसफर करने के लिए प्रेरित करना) के तहत केस दर्ज किया गया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, खिलाड़ी वर्तमान में आगामी एफआईएच प्रो लीग(FIH Pro League) के लिए भुवनेश्वर में राष्ट्रीय टीम के साथ प्रशिक्षण ले रहे है। उनसे जुड़े लोगों ने बताया कि, ''वह फरार नहीं है। वह टीम के साथ भुवनेश्वर में हैं। आगामी टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 फरवरी को करेगा।

Tags:    

Similar News