ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद रोहित शर्मा के लिए कपिल देव ने कही दिल छू लेने वाली बात...

ICC World Cup 2023: विश्व कप 2023 फाइनल के बाद कपिल देव ने रोहित शर्मा के लिए एक इमोशनल मैसेज लिखा। भारत को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से दर्दनाक हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा ने विश्व कप विजेता भारतीय टीमों के कप्तान की लिस्ट में कपिल और एमएस धोनी के साथ शामिल होने से चूक गए है।

Update:2023-11-20 20:25 IST

Kapil Dev Consoles Captain Rohit Sharma (Pic Credit-Social Media)

ICC World Cup 2023: रोहित शर्मा ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जीतने वाले भारतीय कप्तानों की सूची में कपिल देव और एमएस धोनी का नाम सुनहरे शब्दों में वर्णित है। इनके साथ रोहित शर्मा का नाम शामिल होने का सुनहरा मौका भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान ने गवां दिया। मेन इन ब्लू को ऑस्ट्रेलिया के हाथों आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में दर्दनाक हार का सामना करना पड़ा है। विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।

भारत की अपराजित यात्रा के बाद कष्टदायी मंजिल 

भारत इतिहास में तीसरी बार ट्रॉफी जीतने के लिए प्रबल दावेदार के रूप में खेल के फ़ाइनल में आया। भारत ने टूर्नामेंट में अब तक सभी 10 गेम जीते हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने बड़े दिन के लिए अपने खेल में सुधार किया और 6 विकेट की जीत के साथ इतिहास में छठवीं बार विश्व विजेता का ताज पहना।

खेल खत्म होने के बाद कपिल देव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोहित के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा। कपिल देव ने लिखा, "रोहित, आप जो करते हैं उसमें माहिर हैं। ढेर सारी सफलताएं आपका इंतजार कर रही हैं। यह कठिन है, मुझे पता है, लेकिन अपना हौसला बनाए रखें। भारत आपके साथ है।"

 

रोहित शर्मा दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

मैच ख़त्म होने के बाद रोहित की आंखों में आंसू आ गए, क्योंकि भारत अपने सपने से चूक गए। भारतीय कप्तान के लिए बल्ले से यह टूर्नामेंट यादगार रहा। पावरप्ले में रोहित की आक्रामक बल्लेबाजी शैली टीम इंडिया के लिए पॉजिटिव-फैक्टर साबित हुई। रोहित टूर्नामेंट में टीम के साथी विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहें, रोहित शर्मा ने 11 पारियों में 54.27 की औसत और 125.94 की स्ट्राइक रेट के साथ 597 रन बनाए।

कपिल देव ने अड़चनों के बावजूद भारत को दिलाया था खिताब

रोहित इतिहास के महानतम वनडे खिलाड़ियों में से एक हैं लेकिन उन्होंने कभी विश्व कप ट्रॉफी नहीं जीती है। वह 2011 में टीम में जगह बनाने में असफल रहे थे। लेकिन फिर उस टीम का हिस्सा थे जिसने 2015 और 2019 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल में हार का सामना किया। इसके बाद 2023 के फाइनल में भी भारत को हार सामना करना पड़ा। कपिल देव ने वर्ष 1983 के विश्व कप में सभी अड़चनों के बावजूद भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। पहली बार भारत विश्व विजेता बना था। जब उन्होंने लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में शक्तिशाली वेस्ट इंडीज टीम को हराया। उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। 

Tags:    

Similar News