World Cup 2023 IND vs SL Highlights:भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराकर, दर्ज की वर्ल्ड कप में सातवीं जीत

World Cup 2023 IND vs SL Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीम का यह वर्ल्ड कप 2023 में सातवां मैच है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।

Update: 2023-11-02 15:00 GMT

World Cup 2023 IND vs SL Highlights(Pic Credit - Social Media)

World Cup 2023 IND vs SL Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का 33 वां मैच खेला गया। यह मैच गुरुवार 2 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। श्रीलंका मुंबई के स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेलने के लिए तैयार दिखी जब श्रीलंका ने पहले ही ओवर में भारत के कप्तान को चलता किया। कुसल मेंडिस की नेतृत्व वाली श्रीलंका की क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में शुरूआत बहुत ही खराब रही। हालांकि बाद के मैच में श्रीलंका को 2 मैच में जीत मिली थी। लेकिन आज फिर भारत के सामने टीम 302 रन से हार गई। भारतीय बल्लेबाजो ने पहले खेलते हुए, 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाया। श्रीलंका के सामने 358 रन का लक्ष्य रखा। जिसे चेज करने उतरी श्रीलंकाई क्रिकेट टीम 19.4 ओवर में 55 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारत ने 302 रन से जीत दर्ज की। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मभारतीय गेंदबाज मोहम्मद शामी के नाम रहा। भारत को वर्ल्ड कप में लगातार सातवीं जीत मिली है। भारत वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है। भारत एक बार फिर अंकतालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है।  

भारत की प्लेइंग 11(India Playing 11)

रोहित शर्मा (कैप्टन), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका प्लेइंग 11(Sri Lanka Playing 11)

पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कैप्टन/ विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंथा (धनंजय डी सिल्वा के स्थान पर), महीश तिक्षणा, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

Live Updates
2023-11-02 15:08 GMT

भारतीय गेंदबाजों के बेहतरीन पारी से भारत ने 302 रन से वर्ल्डकप में अपनी सातवीं जीत हासिल कर ली है। भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी है। 

2023-11-02 15:06 GMT

20 वें ओवर के लिए रवींद्र जडेजा क्रीज पर आए, ओवर की शुरुआत चौके के साथ हुई। लेकिन चौथी गेंद पर जडेजा को सफलता मिली। दिलशान मदुशंका को चलता किया। भारत को दसवीं सफलता मिली। 

2023-11-02 15:01 GMT

19 वें ओवर के लिए कुलदीप यादव क्रीज पर आए, बल्लेबाजी के लिए महीश तीक्षणा और दिलशान मदुशंका क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन मिले। श्रीलंका 51 के स्कोर पर है। 

2023-11-02 14:55 GMT

18 वें ओवर के लिए मोहम्मद शामी क्रीज पर आए, ओवर के आखिरी गेंद पर भारत को नौवीं सफलता मिली। कसुन रजिथा 14 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। मोहम्मद शामी के नाम 5 विकेट का हॉल पूरा हुआ। दिलशान मदुशंका क्रीज पर आए। 

2023-11-02 14:42 GMT

15 वें ओवर के लिए मोहम्मद सिराज क्रीज पर आए, इस ओवर में  1 रन की बढ़त मिली। 16 वें ओवर के लिए मोहम्मद शामी क्रीज पर आए, इस ओवर में महीश तीक्षणा के चौके के साथ 5 रन की बढ़त मिली। 17 वें ओवर के लिए कुलदीप यादव क्रीज पर आए, इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली। श्रीलंका 43 केे स्कोर पर है। 

2023-11-02 14:30 GMT

13 वें ओवर के लिए मोहम्मद सिराज क्रीज पर आए, ओवर के पांचवीं गेंद पर महीश ने चौका लगाया। इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। 14 वें ओवर के पहली गेंद पर मोहम्मद शामी के नाम चौथी सफलता रही। एंग्लो मैथ्यूज को 12 रन की पारी पर चलता किया। कसुन रजिथा क्रीज पर आए, आते ही चौका लगाया। इस ओवर में 7 रन मिले। श्रीलंका 36 के स्कोर पर है। 

2023-11-02 14:13 GMT

11 वें ओवर के लिए मोहम्मद सिराज क्रीज पर आए, इस ओवर मे 7 रन की बढ़त मिली। श्रीलंका 21 के स्कोर पर है। 12 वें ओवर के लिए मोहम्मद शामी क्रीज पर आए, ओवर के तीसरी गेंद पर दुष्मंथा चमीरा क्रीज आउट हो गए। महीश तीक्षणा क्रीज पर आए, इस ओवर में 1 रन की बढ़त के साथ श्रीलंका ने 1 विकेट भी गवां दिया। श्रीलंका 22 के स्कोर पर है। 

2023-11-02 14:05 GMT

10 वें ओवर के लिए मोहम्मद शामी क्रीज पर आए, ओवर के तीसरी गेंद पर चरिथ असलांका का विकेट लिया। 24 गेंदो में 1 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। दुशान हेमंथा क्रीज पर आए, ओते ही पवेलियन लौट गए। लगातार दो विकेट शामी के नाम रहा। यह ओवर डबल विकेट मैडेन रहा। 

2023-11-02 13:51 GMT

सातवें ओवर के लिए जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। आठवें ओवर के लिए सिराज क्रीज पर आए, यह ओवर मैडेन रहा। 9 वे ओवर के लिए जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन मिले। श्रीलंका 14 के स्कोर पर है। 

2023-11-02 13:46 GMT

क्रीज पर एंग्लो मैथ्यूज आए, सिराज के चौथे ओवर में 4 रन मिले। पाचंवे ओवर के लिए जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आए, यह ओवर मैडेन रहा। छठवें ओवर के लिए मोहम्मद सिराज क्रीज पर आए, इस ओवर में दो रन मिले। श्रीलंका 9 के स्कोर पर है। 

Tags:    

Similar News