World Cup 2023 PAK vs SA Highlights: साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान पर 1 विकेट से दर्ज की रोमांचक जीत

World Cup 2023 PAK vs SA Highlights: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दोनों ही टीम वर्ल्ड कप 2023 में यह छठवां मैच रहा। जिसमें साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट से पाकिस्तान को हरा दिया है। दोनों टीम के बीच बहुत ही रोमांचक मुक़ाबला खेला गया।

Update: 2023-10-27 17:30 GMT

World Cup 2023 PAK vs SA Highlights (Pic Credit-Social Media)

World Cup 2023 PAK vs SA Highlights: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का 26 वां मैच खेला गया। यह मैच शुक्रवार 26 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में पाकिस्तान ने अपने पांच मैच में दो मैच जीते थे। वहीं, दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने भी पांच मैच खेले और चार मैच में जीत हासिल कर पाई थी। आज के मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। जिसके बाद साउथ अफ्रीका को रन चेज करना था। जो कि टेंबा बावुमा के कम्पनी के लिए एक चुनौती थी। पाकिस्तान पहले बल्लेबाज़ी करते हुए। 46.4 ओवर में 270 के रन पर ऑल आउट हो गई। साउथ अफ्रीका के सामने 270 रन का लक्ष्य रखा। साउथ अफ्रीका के तरफ़ से तबरेज शम्सी ने 4 विकेट का हॉल पूरा किया था। वहीं मार्को यानसन के नाम भी विकेट की हैट्रिक रही। रन चेज करने उतरी साउथ अफ्रीका ने शुरूआत बेहतरीन की। लेकिन चौथे ही ओवर में साउथ अफ्रीका ने अपना बड़ा विकेट क्विंटन डिकॉक का गवां दिया। जिसके बाद एडेन मारक्रम को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी 30 रन के आंकड़ें तक भी नहीं पहुंच पाया। एडेन ने 91 रन की बड़ी पारी इस रन चेज में खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। जिसके बाद आखिरी शॉट केशव महाराज के बल्ले से चौके के रूप में निकली। यह विजयी चौका साबित हुआ। जिससे साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में एक रोमांचक जीत दर्ज़ कर पाई। इस जीत के हीरो यानी प्लेयर ऑफ द मैच तबरेज रहे। साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप 2023 में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की है। जिसके बाद 2 से ज्यादा रन रेट से साउथ अफ्रीका पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 टीम बन चुकी है। वहीं पाकिस्तान छठवें नंबर पर पहुंच चुकी है। साउथ अफ्रीका टीम का वर्ल्ड कप 2023 में फॉर्म बहुत ही प्रभावशाली रहा है। टीम नंबर 3 के नीचे नहीं गिरी है। भारत से साउथ अफ्रीका का मुकाबला 5 नवंबर को खेला जाएगा।

Live Updates
2023-10-27 17:03 GMT

48 वें ओवर के लिए मोहम्मद नवाज क्रीज पर आए, पहली गेंद एक रन मिले। दूसरी गेंद वाइड रही। लेकिन केशव महाराज ने चौका लगाया। और ये मैच साउथ अफ्रीका के नाम रहा। केशव महाराज के बल्ले से विजयी चौका निकला। जिससे साउथ अफ्रीका ने 271 के लक्ष्य को पूरा कर लिया। साउथ अफ्रीका ने आज के मैच में एक रोमांचक जीत हासिल की है।

2023-10-27 16:59 GMT

47 वें ओवर के लिए मोहम्मद वसीम क्रीज पर आए,  पहली गेंद वाइड रही। एक रन मिला। दूसरी गेंद पर भी एक रन मिला। तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी गेंद पर एक मिले। इस ओवर में कुल 3 रन की बढ़त मिली।

2023-10-27 16:56 GMT

46 वें ओवर से 3 रन मिले। क्रीज पर तबरेज शम्सी और केशव महाराज क्रीज़ पर है। साउथ अफ्रीका 263 के स्कोर पर है। 

2023-10-27 16:52 GMT

46 वें ओवर के तीसरी गेंद पर लुंगी एंगिडी का विकेट हारिस रऊफ को मिला। लुंगी एंगिडी 4 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। तबरेज शम्सी क्रीज पर आए, पहली ही गेंद को बाउंड्री के पास भेजकर 2 रन लपेटे।

2023-10-27 16:34 GMT

44 वां ओवर डालने शाहीन अफरीदी क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। 45 वें ओवर के लिए मोहम्मद वसीम क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। साउथ अफ्रीका 260 के स्कोर पर है।

2023-10-27 16:24 GMT

42 वें ओवर के पहली गेंद पर शाहीन अफरीदी को गेराल्ड कोएट्जी का विकेट मिला। शाहीन अफरीदी के नाम विकेट की हैट्रिक पूरी हुई। लुंगी एंगिडी क्रीज पर आए। इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली। 43 वें ओवर के लिए उसामा मीर क्रीज़ पर आए, इस ओवर में तीन रन की बढ़त मिली। साउथ अफ्रीका 254 के स्कोर पर है।

2023-10-27 16:14 GMT

40 वें ओवर के लिए शाहीन अफरीदी क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। 41 वें ओवर के लिए उसामा मीर क्रीज पर आए, ओवर के दूसरी गेंद पर एडेन मारक्रम का बड़ा विकेट मिला। 91 रन की पारी खेलकर एडेन पवेलियन लौट गए। केशव महाराज क्रीज़ पर आए। इस ओवर में एक रन की बढ़त मिली। साउथ अफ्रीका 250 के स्कोर पर है।

2023-10-27 16:04 GMT

38 वें ओवर के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। 39 वें ओवर के लिए हारिस रऊफ क्रीज़ पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। साउथ अफ्रीका 243 के स्कोर पर हैं।

2023-10-27 16:02 GMT

37 वें ओवर के लिए हारिस रऊफ क्रीज़ पर आए,  इस ओवर में लगातार चौके और छक्के के साथ मार्को यानसन ने पारी खेली। लेकिन फिर पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। 14 गेंदों पर 20 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। पाकिस्तान को छठवीं सफलता मिली। गेराल्ड कोएट्जी क्रीज पर आए, इस ओवर में 11 रन की बढ़त मिली। साउथ अफ्रीका 235 के स्कोर पर है।

2023-10-27 15:50 GMT

35 वें ओवर के लिए उसामा मीर क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। 36 वें ओवर के लिए मोहम्मद वसीम क्रीज पर आए, मार्को यानसन और एडेन मारक्रम के चौके के साथ 10 रन की बढ़त मिली। साउथ अफ्रीका 224 के स्कोर पर है।

Tags:    

Similar News