India vs Sri Lanka 1st ODI: टीम इंडिया ने की जीत से शुरुआत, श्रीलंका को 7 विकेट से दी मात

India vs Sri Lanka 1st ODI Live Score : कोलंबो में टीम इंडिया के धुरंधर श्रीलंकाई खिलाड़ियों से भिड़ें। हालंकि इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर्स खिलाडियों की मौजूदगी नहीं होगी।

Update:2021-07-18 14:31 IST

मैच के दौरान शिखर धवन (फोटो: सोशल मीडिया)

India vs Sri Lanka 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया और वनडे सीरीज में जीत से आगाज किया है। पहले वनडे मैच में श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। श्रीलंका 9 विकेट खोकर 262 रन बनाए। इसके बाद 263 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 36.4 ओवर में 3 विकेट नुकसान पर जीता हासिल कर ली।


India vs Sri Lanka 1st ODI Live Score 18 July Sunday 

Live Updates
2021-07-18 16:41 GMT

शिखर धवन ने एक रन देकर भारतीय टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई हैं। 

2021-07-18 16:40 GMT

मैच ड्रॉ हो चुका है। इंडिया टीम को जीत के लिए एक रन की जरूरत है। 

2021-07-18 16:22 GMT

टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका,  मनीष पांडे 26 रन  पर आउट,  40 गेंद पर 1 चौका और 1 छक्का लगाया। 30.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 215\3 पहुंचा। 

2021-07-18 16:08 GMT

30वें ओवर पूरे हो चुके हैं। अब भारतीय टीम को 50 रनों की जरूरत है। 

2021-07-18 16:04 GMT

39वें ओवर पूरे हो चुके हैं। भारतीय टीम को जीत के लिए 55 रनों की आवश्यकता है। शिखर धवन ने एक छक्का लगाया हैं।

2021-07-18 15:51 GMT

मनीष पांडे ने 25वें ओवर के दूसरी गेंद पर छक्का और तीसरी गेंद पर चौका जड़ा हैं। इस ओवर में कुल 16 रन। 

2021-07-18 15:47 GMT

शिखर धवन ने अपना अर्धशतक किए पूरा। इसी के साथ 65 गेंद खेलकर बनाए 52 रन। 

2021-07-18 15:42 GMT

भारत को कुल 89 रनों की जरूरत, शिखर धवन अर्धशतक से 1 रन दूर। 

2021-07-18 15:39 GMT
भारत को जीत के लिए 100 रनों की जरूरत है। मनीष पांडे 13 गेंद खेलकर 8 रन बना चुके हैं। उनके साथ शिखर धवन साझेदारी कर रहे हैं। और इसी के साथ 23वें ओवर समाप्त हुआ बिना किसी रन के। 
2021-07-18 15:31 GMT

भारतीय टीम को लगा एक और बड़ा झटका, ईशान किशन हुए आउट। ईशान ने  59 रनों की बेहतरीन पारी खेली। लक्षण संदाकन के गेंद पर ईशान हुए शिकार, इसी के साथ भारत का स्कोर 158/2 पहुंचा। 

Tags:    

Similar News