एशिया कप फाइनल 2022: भारत और श्रीलंका के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, जानिए मैच से जुड़ी अहम जानकारी

Womens Asia Cup 2022: महिला एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला शनिवार (15 अक्टूबर) को खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम ने महिला एशिया कप के फाइनल में लगातार आठवीं बार जगह बनाई है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 74 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-10-14 14:04 GMT

Womens Asia Cup 2022

Womens Asia Cup 2022: महिला एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला शनिवार (15 अक्टूबर) को खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम ने महिला एशिया कप के फाइनल में लगातार आठवीं बार जगह बनाई है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 74 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका की टीम ने आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को एक रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब शनिवार को महिला एशिया कप 2022 (Womens Asia Cup 2022) के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। टीम इंडिया के पास सातवीं बार इस खिताब पर कब्जा करने का बेहतरीन मौका होगा। वहीं श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर अपनी भी इस खिताब के लिए दावेदारी पेश की है।

कहां खेला जाएगा मैच-

भारत और श्रीलंका की महिला टीम खिताबी मुकाबले के लिए शनिवार को आमने-सामने होगी। फाइनल मैच दोपहर में बांग्लादेश के सयालहाट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर दोनों टीमों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। आज दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने इस मैच को लेकर काफी पसीना बहाया। जबकि श्रीलंका की खिलाड़ियों का ग्रुप डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छा रहा है। श्रीलंकन महिला खिलाड़ी इस फाइनल मैच से पहले बिल्कुल भी तनाव में नज़र नहीं आ रही है।

फाइनल मैच कहां देख सकते हैं..?

एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला शनिवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। इस मैच का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी चैनलों पर शनिवार दोपहर 1.00 बजे से देखा जा सकता है। भारत-श्रीलंका महिला एशिया कप 2022 फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल ऐप Disney+ Hotstar पर मुफ्त में देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:

भारतीय टीम – स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, राजेश्वर गायकवाड़।

श्रीलंकाई टीम- चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हर्षिता मडावी, हसीनी परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रनवीरा, अचिनी कुलसुरिया।

Tags:    

Similar News