Paris Olympic 2024: भारत का खुला खाता, मनु भाकर ने दिलाया पहला पदक, कांस्य पर साधा निशाना

Paris Olympic 2024: भारत की युवा निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीताया पहला पदक

Report :  Kalpesh Kalal
Update: 2024-07-28 11:02 GMT

Paris Olympic 2024: फ्रांस की राजधानी पेरिस में खेले जा रहे पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का खाता खुल गया है। भारत को इस ओलंपिक का पहला पदक निशानेंबाजी से मिला है, जहां भारत की महिला खिलाड़ी मनु भाकर ने भारतीय मेडल टेली में पहले पदक को डाल दिया है। मनु भाकर ने कांस्य पदक पर निशाना साधते हुए देशवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। 

मनु भाकर ने दिलाया भारत को पहला पदक

पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है। इस पदक के साथ ही मनु भाकर का नाम भारत के लिए ओलंपिक इतिहास में शूटिंग स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई है। साथ ही शूटिंग इतिहास में भारत का मनु भाकर पदक जीतने वाली 5वीं भारतीय खिलाड़ी बनी। इससे पहले राज्यवर्धन सिंह, अभिनव बिन्द्रा, गगन नारंग और विजय कुमार है, और अब इस लिस्ट में मनु भाकर का नाम जुड़ गया है।

शूटिंग में भारत को मेडल दिलाने वाली पहली महिला खिलाड़ी

भारत ने शूटिंग में 2012 के बाद से कोई मेडल नहीं जीता था। पूरे भारत और शूटिंग टीम को काफी पिछले 2 ओलंपिक से मेडल का इंतजार था, जिसे आखिरकार मनु भाकर ने पूरा करवाया। हरियाणा की 22 वर्षीय मनु भाकर क्वालिफिकेशन राउंड में भी तीसरे स्थान पर रही थीं। और ये करते ही उन्होंने इतिहास रच दिया। क्योंकि मनु भारत के लिए शूटिंग में मेडल दिलाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी।

एशियाई खेलों में मनु भाकर को नहीं मिल सका था मौका

ओलंपिक के करीब 9 महीनें पहले एशियन गेम्स खेले गए थे, जिसमें भारत की ये शूटिंग स्टार महिला खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले सकी थी। उस दौरान विवाद के चलते उन्हें हिस्सा लेने का मौका नहीं मिल सका। लेकिन अब ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला, तो इस पल को उन्होंने यादगार बना दिया और अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि को हासिल किया।

Tags:    

Similar News