MI vs KXIP : किंग्स इलेवन को टक्कर देने उतरेंगे मुंबई इंडियंस

किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल 12 में आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में उतरेगी। मुंबई की टीम इस समय लय में नजर नहीं आ रही है। कप्तान रोहित शर्मा को टीम का नेतृत्व करना होगा तभी वो आईपीएल में कड़ी चुनौती पेश कर सकेगी।

Update: 2019-04-10 06:04 GMT

नई दिल्ली : किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल 12 में आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में उतरेगी। मुंबई की टीम इस समय लय में नजर नहीं आ रही है। कप्तान रोहित शर्मा को टीम का नेतृत्व करना होगा तभी वो आईपीएल में कड़ी चुनौती पेश कर सकेगी। टीम का लचर प्रदर्शन उनके लिए चिंता का विषय होना चाहिए। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हार्दिक पांड्या पर निर्भरता अच्छी नहीं है।

वहीं, पंजाब के बल्लेबाजों को समझना होगा कि धीमी शुरुआत मैच में उनके लिए नुकसानदायक है। गेल अभी अपनी उस फार्म में नजर नहीं आए जिसके लिए वो जाने जाते हैं। लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल अच्छे फॉर्म में हैं, लेकिन गेल भी यदि उनका साथ देते हैं तो टीम अजेय बन जाती है।

ये भी देखें : नरेंद्र मोदी फिर से PM बने तो शांति वार्ता के लिये बेहतर : इमरान खान

टीमें (सम्भावित) :

पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, डेविड मिलर, मोइसिस हेनरिक्स, निकोलस पूरन, वरुण चक्रवर्ती, सैम कुरेन, मोहम्मद शमी, सरफराज खान, हरडस विजोएन, अर्शदीप सिंह, दर्शन नालकंडे, प्रभसिमरन सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बराड़ और मुरुगन अश्विन।

ये भी देखें : अमेठी से आज राहुल गांधी करेंगे नामांकन, सोनिया, प्रियंका और राबर्ट वाड्रा भी रहेंगे साथ

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चाहर, अनूकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डी कॉक, एविन लुइस, केरन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेनेघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह।

Tags:    

Similar News