धोनी को क्या हो गया? बन गए बौद्ध भिक्षु, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने इस साल के IPL के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। धोनी खुद भी टीम को इस साल चैम्पियन बनाने के लिए नेट्स पर काफी तैयारी कर रहे हैं।

Update: 2021-03-14 04:22 GMT
धोनी को क्या हो गया? बन गए बौद्ध भिक्षु, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो (PC: social media)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी हेयर स्टाइल की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कभी वो लंबे बाल में नजर आते हैं तो कभी छोटे। लेकिन अभी उनका नया लुक सुर्खियों में बना हुआ है वो बिल्कुल अलग है। IPL के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर धोनी की एक फोटो शेयर की है। इसमें वो सिर मुंडवाए बौद्ध भिक्षुओं जैसे कपड़े पहनकर बैठे दिख रहे हैं। धोनी की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें:लाशों की गिनती बढ़ी, देश की सेना बनी काल, प्रदर्शनकारियों को मारी गोली

39 साल के हो चुके है धोनी

धोनी की ये फोटो कहां की है फिलहाल इस बारे में कुछ पता नहीं चला है लेकिन ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि ये फोटो IPL 2021 से जुड़ी किसी ऐड की शूटिंग का हिस्सा हो सकती है। फोटो के सबसे नीचे किसी मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग कैंप के बारे में भी लिखा हुआ है। दो दिन पहले ही 39 साल के धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग सेशन के दौरान बालों में देखा गया था। फैंस धोनी के इस लुक को लेकर काफी खुश हैं।

धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने इस साल के IPL के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। धोनी खुद भी टीम को इस साल चैम्पियन बनाने के लिए नेट्स पर काफी तैयारी कर रहे हैं। दो दिन पहले ही CSK के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें धोनी लंबे छक्के लगाते नजर आए थे।

ये भी पढ़ें:दो दिन होगी मूसलाधार बारिश: इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट, भयानक होगा मौसम

10 अप्रैल को होगा पहला मैच

आपको बता दें कि IPL 2020 में CSK अपनी ताकत नहीं दिखा पाई थी। टीम IPL इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। धोनी भी असफल रहे थे। सीएसके इस साल IPL का पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News