IPL 2023: मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, आईपीएल 2023 से बाहर हुए जोफ्रा आर्चर...

Tags:;

Update:2023-05-09 20:39 IST
IPL 2023 Jofra Archer

IPL 2023 Jofra Archer: आईपीएल में मंगलवार यानी आज मुंबई इंडियंस की टीम अपने होम ग्राउंड पर आरसीबी से भिड़ेगी। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बुरी खबर हैं। टीम के स्टार गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। इस सीजन में आर्चर को ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। आर्चर की जगह इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन को मुंबई ने अपनी टीम में शामिल किया हैं। माना जा रहा हैं कि जॉर्डन आज होने वाले मुकाबले में मुंबई की तरफ से खेल सकते हैं।

Also Read

रिहैबिलिटेशन के लिए लौटेंगे आर्चर:

बता दें पिछले काफी दिनों से जोफ्रा आर्चर के स्वदेश लौटने की चर्चा जोरों पर थी। लेकिन अब मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर इस बात की पुष्टि की। मुंबई इंडियंस के ट्वीट में लिखा गया कि ''जोफ्रा आर्चर अपने रिहैबिलिटेशन पर ध्यान देने के लिए इंग्लैंड लौटेंगे, जहां इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड उनकी रिकवरी और फिटनेस पर ध्यान रखेगी। उनकी जगह टीम में क्रिस जॉर्डन को शामिल किया गया हैं।”

मुंबई के लीग स्टेज में चार मुकाबले बाकी:

बता दें मुंबई इंडियंस की टीम का अभी प्ले-ऑफ में पहुंचना पक्का नहीं हुआ हैं। मुंबई को अगर प्ले ऑफ में पहुंचना हैं तो अपने बाकी चार मैचों में से तीन में जीत दर्ज करनी होगी। मुंबई इंडियंस का आज वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मुकाबला होगा। इस सीजन में मुंबई इंडियंस की गेंदबाज़ी में बिल्कुल धार नज़र नहीं आई हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या आर्चर की जगह टीम में क्रिस जॉर्डन कुछ बड़ा कमाल कर पाते हैं या नहीं..?

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस:

मुंबई इंडियंस टीम 5 बार की चैंपियन इस वर्ष काफी जद्दोजहद कर रही है। प्‍लेऑफ के लिहाज से दोनों ही टीम के लिए यह मुकाबला बेहद महत्‍वपूर्ण है। क्‍योंकि दोनों ही टीम के अबतक के 10 मैच में से 5 जीत के साथ 10 अंक हैं। मुम्बई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अबतक आईपीएल में 31 मुकाबले हुए है जिसमे मुंबई इंडियन्स की टीम अबतक हुए 31 मुकाबलों में 17 बार विजयी रही है।

Tags:    

Similar News