×

MI vs RCB IPL 2023: आईपीएल में आज मुंबई का पलड़ा भारी, जाने संभावित प्लेइंग 11 और अबतक के रिकॉर्ड

MI vs RCB IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस की टीमें आज शाम 7.30 बजे आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

Yachana Jaiswal
Published on: 9 May 2023 11:40 AM GMT (Updated on: 9 May 2023 11:49 AM GMT)
MI vs RCB IPL 2023: आईपीएल में आज मुंबई का पलड़ा भारी, जाने संभावित प्लेइंग 11 और अबतक के रिकॉर्ड
X
Pic Credit - IPL 2023 (Social Media)

MI vs RCB IPL 2023: वर्ष 2023 के इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में मुंबई और बैंगलोर का आमना सामना जीत के लिए होने वाला है। यह मुकाबले की मेजबानी मुंबई इंडियन्स की टीम वानखेड़े स्टेडियम में करेगी। दोनो टीम मैदान में शाम 7:30PM बजे भिड़ेंगी। मुंबई की कमान रोहित शर्मा के हाथ में है। वही बैंगलोर की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस अपने धुरंधर खिलाडियों के साथ कर रहे है। मुम्बई इंडियन्स टीम 5 बार की चैंपियन इस वर्ष काफी जद्दोजहद कर रही है। प्‍लेऑफ के लिहाज से दोनों ही टीम के लिए यह मुकाबला बेहद महत्‍वपूर्ण है। क्‍योंकि दोनों ही टीम के अबतक के 10 मैच में से 5 जीत के साथ 10 अंक हैं।

हेड टू हेड मैच

हेड टू हेड मैच में तो मुंबई का पलड़ा भारी दिख रहा है। मुम्बई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अबतक आईपीएल में 31 मुकाबले हुए है जिसमे मुंबई इंडियन्स की टीम अबतक हुए 31 मुकाबलों में 17 बार विजयी रही है। वही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14 बार मैच में जीत दर्ज कर पाई है। लेकिन फिर भी इस सीजन में दोनो टीम के अंतिम मुकाबले में मुंबई इंडियन्स पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भरी पर गया था और 8 विकेट से बड़ी जीत हासिल की थी।

संभावित प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती हैं,

मुंबई इंडियंस की Playing 11:

रोहित शर्मा (कप्‍तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल और अरशद खान, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की playing 11:

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), केदार जाधव, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर)।

मुम्बई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले का सीधा प्रसारण आप 9 मई को शाम 7.30 बजे से देख सकते हैं। इससे पहले 7 बजे टॉस होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। वहीं मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story