×

IPL 2023 Points Table: आईपीएल की अंक तालिका में बड़ा फेर बदल, जानें सभी टीमों का हाल

IPL 2023 Points Table: मुंबई इंडियंस को मैच जीतने के लिए 213 रनों का लक्ष्य मिला था। इस टीम ने 19.3 ओवर में 4 विकेट पर 214 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 1 May 2023 8:38 AM GMT (Updated on: 1 May 2023 8:41 AM GMT)
IPL 2023 Points Table: आईपीएल की अंक तालिका में बड़ा फेर बदल, जानें सभी टीमों का हाल
X
IPL 2023 Points Table (Photo: Social Media)

IPL 2023 Points Table: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में रोहित शर्मा की टीम को मैच जीतने के लिए 213 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसको टीम ने 19.3 ओवर में 4 विकेट पर 214 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस के 8 अंक हो गए हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को 4 मैचों में जीत मिली है, जबकि 4 मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी है। इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सातवें नंबर पर पहुंच गई है।

अब अंक तालिका में टॉप 4 का हाल

मुंबई के खिलाफ हार के बाद राजस्थान अंक तालिका में तीसरे नंबर पर खिसक गई है। जबकि लखनऊ सुपर जाएंट्स दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। हालांकि, गुजरात टाइटंस पहले नंबर पर मजबूती के साथ बनी हुई है। गुजराट टाइटंस के 8 मैचों में 12 प्वॉइंट्स है। इसके अलावा चौथे चेन्नई सुपर किंग्स और पांचवें नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम मौजूद है। इन तीनों टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के 10-10 प्वॉइंट्स हैं।

अंक तालिका में बाकी टीम का हाल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टेबल में छठवें नंबर पर है। आरसीबी के 8 मैच में 8 अंक है। कोलकाता नाइट राइडर्स प्वॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है। केकेआर के 9 मैचों में 6 अंक हैं। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद नौवें नंबर पर काबिज है। एसआरएच के 8 मैचों में 6 प्वॉइंट्स हैं। तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की आखिरी पायदान पर है। डीसी के 8 मैचों में 4 प्वॉइंट्स हैं। आईपीएल 2023 सीजन की टॉप-4 टीमों में गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जाएंट्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम काबिज है।

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Next Story