IPL 2023 से पहले RCB को लगा तगड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी

IPL 2023 RCB: क्रिकेट फैंस को आईपीएल के अगले सीजन यानी आईपीएल 2023 का बेसब्री से इंतज़ार हैं। लेकिन इससे पहले आरसीबी की टीम के लिए बुरी खबर सामने आ रही हैं। आरसीबी के धाकड़ खिलाड़ी विल जैक्स चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं।

Update: 2023-03-15 20:52 GMT

IPL 2023 RCB: क्रिकेट फैंस को आईपीएल के अगले सीजन यानी आईपीएल 2023 का बेसब्री से इंतज़ार हैं। लेकिन इससे पहले आरसीबी की टीम के लिए बुरी खबर सामने आ रही हैं। आरसीबी के धाकड़ खिलाड़ी विल जैक्स चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। हाल ही में हुई नीलामी में जैक को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.2 करोड़ में ख़रीदा था। लेकिन अब यह खिलाड़ी चोट के कारण आईपीएल के इस पूरे सीजन में नहीं खेल पायेगा।

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में लगी चोट:

बता दें विल जैक्स इंग्लैंड के सबसे खतरनाक युवा बल्लेबाज़ों में शुमार हैं। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ संपन्न हुई वनडे सीरीज के दूसरे मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। जिसके बाद तीसरे वनडे में भी शामिल नहीं हो पाए। दूसरे वनडे में उन्हें फील्डिंग के दौरान मांसपेशियों में चोट लग गई। अब तमाम डॉक्टरी जांच के आधार पर जैक्स ने आईपीएल से हटने का फैसला किया हैं। विल जैक्स टी-20 के धाकड़ बल्लेबाज हैं। वो पहली बार आईपीएल में हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन अब चोट के कारण उन्हें अगले सीजन तक इंतज़ार करना पड़ेगा।

ग्लेन मैक्सवेल की जगह हो सकते थे टीम में शामिल:

आरसीबी की टीम आज तक आईपीएल का खिताब जीतने से वंचित रही हैं। ऐसे में इस बार टीम को अपने युवा खिलाड़ियों से काफी उम्मीद हैं। ग्लेन मैक्सवेल की जगह टीम में विल जैक्स की जगह पक्की मानी जा रही थी। लेकिन चोट के कारण अब यह धाकड़ बल्लेबाज़ आईपीएल का हिस्सा नहीं बन पायेगा। जैक्स पार्ट टाइम गेंदबाज़ी भी कर लेते हैं। फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने 42 पारी में 26 विकेट चटकाए हैं।

अब इस खिलाड़ी पर दांव खेल सकती हैं आरसीबी:

विल जैक्स के टीम से बाहर होने के बाद आरसीबी अब अपने रिप्लेसमेंट खिलाड़ी पर जल्द फैसला लेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कीवी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल पर आरसीबी की टीम दांव खेल सकती हैं। ब्रेसवेल पहले कभी आईपीएल में नहीं खेले हैं। वह दिसंबर की नीलामी में भी नहीं बिके थे। उन्होंने भारत के खिलाफ हुई सीरीज में दमदार बल्लेबाज़ी करते हुए अपना दमखम दिखाया था।

Tags:    

Similar News