IPL 2024 शुरू होने से पहले बढ़ी KKR की टेंशन, इस खिलाड़ी ने अचानक छोड़ा टीम का साथ

IPL 2024 KKR: आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस टीम में श्रीलंकाई गेंदबाज की एंट्री हुई है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-02-19 16:08 GMT

IPL 2024 KKR: आईपीएल 2024 का आगाज जल्द ही होने जा रहा है। लेकिन इससे पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स की परेशानी बढ़ गई है। दरअसल इस टीम में अचानक बड़ा बदलाव करना पड़ गया है। बता दें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की जगह श्रीलंका के सुपर फास्ट तेज गेंदबाज को शामिल किया है।


दुश्मन्था चमीरा की हुई KKR टीम में अचानक एंट्री

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले ही कोलकाता नाइट राइ़डर्स की टीम में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की जगह श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुश्मन्था चमीरा की एंट्री हुई है। दरअसल उन्हें एटकिंसन के रिप्लेमेंट के तौर पर शामिल किया गया है। दुबई में हुए आईपीएल ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने दुश्मन्था चमीरा पर दाव नहीं लगाया था। लेकिन अब यह गेंदबाज KKR की ओर से खेलता हुआ नजर आएगा।

बता दें KKR ने गस एटकिंसन को ऑक्शन में 1 करोड़ की बेस प्राइज के साथ खरीदा था। मगर आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले ही यह स्टार तेज गेंदबाज लीग से ही बाहर हो गया है। जिसकी जगह अब इस टीम में दुश्मन्था चमीरा को मिला है। इस खिलाड़ी को KKR ने 50 लाख की बेस प्राइज के साथ टीम में शामिल किया है। दरअसल दुश्मन्था चमीरा अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। वह 145 से 150 की स्पीड से गेंद डालते हैं।

दुश्मन्था चमीरा आईपीएल में KKR से पहले कई बड़ी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि, उन्हें आईपीएल में डेब्यू करने का मौका साल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मिला। उन्होंने लखनऊ के लिए 12 मैच खेले थे। जिसमें उनके नाम 9 विकेट रहा था। लेकिन फिर वह आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाए थे। मगर इस बार केकेआर ने इस खिलाड़ी पर दाव लगाया गया है। टीम को उनसे काफी उम्मीदें होंगी।

आईपीएल 2024 के लिए Kolkata knight riders का पूरा Squad

श्रेयस अय्यर (कप्तान), मनीष पांडे, जेसन रॉय, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, शेरफेन रदरफोर्ड, केएस भरत, वरुण चक्रवर्ती, अंगक्रिश रघुवंशी, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, सुयश शर्मा, मुजीब उर रहमान,मिचेल स्टार्क, चेतन सकारिया, रहमनुल्लाह गुरबाज,शाकिब हुसैन, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा और दुष्मंथा चमीरा।

Tags:    

Similar News