IPL 2024 LSG vs DC Match: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, वर्तमान टीम सक्वाड, कौन सी टीम जीतेगी यह मुकाबला?

IPL 2024 LSG vs DC Match Record: इस आर्टिकल में हम आपको दोनों ही टीमों के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्रदर्शन के बारे में बताएंगे

Update: 2024-04-11 11:38 GMT

LSG vs DC Match Head-To-Head Record (Photo. LSG/DC)

IPL 2024 LSG vs DC Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का मैच नंबर 26 लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ में स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मैच कल (शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024) भारतीय मानक समय अनुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा। मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स इस सीजन की चौथी और दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन की दूसरी जीत के लिए मैदान में उतरेगी। इस आर्टिकल में हम आपको दोनों ही टीमों के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्रदर्शन के बारे में बताएंगे।

IPL 2024 LSG vs DC हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की पूरी जानकारी

आपको बताते चलें कि इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच अब तक केवल 3 मुकाबले हुए हैं। लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सभी 3 मुकाबले जीते हैं। जबकि एक मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को जीत नहीं मिली। हालांकि, इन तीनों मैचों के दौरान लखनऊ की टीम का एटीट्यूट अलग स्तर पर था और इस सीजन में यह टीम बेहद ही साधारण दिखाई दी है।

इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के कुल मैच 3
लखनऊ सुपर जाइंट्स - 3 मैच जीते
दिल्ली कैपिटल्स - 0 मैच जीता
कोई परिणाम नहीं – 0 मैच

IPL 2024 LSG vs DC कौनसी टीम जीतेगी यह मुकाबला

गौरतलब है कि इकाना के मैदान पर लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम इस सीजन में लगातार 3 मुकाबले जीत कर पहुंच रही है। टीम ने आखिरी मैच गुजरात को इस मैदान पर हराया था। जबकि दिल्ली अपना अंतिम मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई से हारने के बाद लखनऊ पहुंच रही है। दिल्ली की टीम इस बार कई बिंदुओं से कमजोर भी है, जबकि लखनऊ उतनी ही ताकतवर। कल के मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम के जीतने की उम्मीदें दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले काफी अधिक है। क्योंकि टीम आज तक दिल्ली से एक भी मुकाबला नहीं हारी है।

LSG vs DC लखनऊ और गुजरात की टीमों के खिलाड़ियों की सूची

लखनऊ सुपरजाइंट्स स्क्वाड:- क्विंटन डी कॉक, आयुष बदोनी, केएल राहुल (कप्तान), युद्धवीर सिंह चरक, यश ठाकुर, मयंक यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शिवम मावी, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, शमर जोसेफ, डेविड विली, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, काइल मेयर्स, प्रेरक मांकड़, अर्शिन कुलकर्णी, दीपक हुडा, कृष्णप्पा गौतम, एश्टन टर्नर, निकोलस पूरन, देवदत्त पडिक्कल, मोहसिन खान, मोहसिन खान, अमित मिश्रा और अरशद खान।
दिल्ली कैपिटल्स स्क्वाड:- ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, अभिषेक पोरेल, रिकी भुई, यश ढुल, शाई होप, पृथ्वी शॉ, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कुशाग्र, स्वास्तिक चिकारा, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, रसिख डार सलाम, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, खलील अहमद, सुमित कुमार, अक्षर पटेल, मिशेल मार्श, ललित यादव और जेक फ्रेजर-मैकगर्क।
Tags:    

Similar News