IPL 2024 MS Dhoni: एमएस धोनी के संन्यास के बाद बिगड़ गया इस भारतीय खिलाड़ी का खेल, जानिए क्या पूरा मामला!

IPL 2024 MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान और आईपीएल फॉर्मेट में भी उच्च स्तरीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भारत के दिग्गज स्पिनर ने बड़ा खुलासा किया है

Update: 2024-03-19 02:30 GMT

MS Dhoni Retirement (photo. Social Media)

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान और आईपीएल फॉर्मेट में भी उच्च स्तरीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर भारत के दिग्गज स्पिनर ने बड़ा खुलासा किया है। असल में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व को लेकर चारों तरफ सकारात्मक बातें होती है, लेकिन इस बार इस स्पिनर ने उनके संन्यास के बाद खुद के करियर को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया। स्पिनर की स्टेटमेंट के बाद से माही के फैंस भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो चुके हैं।

एमएस धोनी को लेकर बड़ा खुलासा!

आपको बताते चले कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को 05 बार खिताब जीता चुके महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भारत के दिग्गज स्पिनर कुलदीप यादव ने बड़ा खुलासा किया। हाल ही में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। असल में 29 वर्षीय कुलदीप यादव ने विराट कोहली की कप्तानी में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। लेकिन 2019 के वर्ल्ड कप के बाद महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद उनके करियर में सबसे बुरा दौर भी आया।

कुलदीप यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान उस घटना का जिक्र करते हुए कहा, “मैं चाहता था कि वह और खेले। क्योंकि जब हम (खुद और चहल) गेंदबाजी कर रहे थे, तो यह हमारे लिए बहुत आसान था। धोनी के संन्यास लेने के बाद, गेंद के साथ मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं था। ऐसा तब होता है जब कोई व्यक्ति आपका मार्गदर्शन करता है और उस व्यक्ति का प्रभाव होता है। जो अब वहां नहीं है, फिर अचानक सब कुछ आपके कंधों पर है।”

स्पिनर ने आगे कहा, “आपको स्थिति पर प्रतिक्रिया करने में समय लगता है.. जो शायद मेरे साथ हुआ था। फिर धीरे-धीरे आप समझते हैं और आत्मनिर्भर बन जाते हैं। चहल और मैंने वास्तव में आनंद लिया, जब माही भाई विकेटकीपिंग कर रहे थे। वह बहुत सारे विचार देते थे। जब मैं गेंदबाजी कर रहा था, तो मुझे ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं थी। मुझे सिर्फ गेंदबाजी करनी थी और वह फील्डिंग भी समायोजित कर लेते थे। इसमें कोई शक नहीं कि मैंने माही भाई के साथ मैदान पर और मैदान के बाहर भी जो समय बिताया वह बहुत अच्छा था।”

Tags:    

Similar News