Dinesh Karthik ने बताया MS Dhoni के छक्के के कारण आरसीबी ने जीता मैच

IPL 2024 RCB vs CSK Match Dinesh Karthik on MS Dhoni: उनके इस कारनामे के बावजूद भी उनकी टीम के ही खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने एमएस धोनी को इस जीत का कारण बताया

Update: 2024-05-19 10:59 GMT

RCB vs CSK Dinesh Karthik MS Dhoni (Photo. RCB/CSK)

IPL 2024 RCB vs CSK Dinesh Karthik MS Dhoni: बीते शनिवार (18 मई 2024) की शाम आईपीएल 2024 का सबसे आवश्यक मैच खेला गया। मैच भी इतना ज्यादा रोमांचक था, जिसने सारी हदें पार कर दी। मुकाबले के आखिरी समय में आरसीबी के लिए गेंदबाजी कर रहे यश दयाल ने टीम को शानदार जीत दिलाई। उन्होंने इस ओवर के दौरान महेंद्र सिंह धोनी जैसे घातक फिनिशर को भी आउट कर बेंगलुरु को प्लेऑफ में जगह दिलाई। हालांकि उनके इस कारनामे के बावजूद भी उनकी टीम के ही खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने एमएस धोनी को इस जीत का कारण बताया।

MS Dhoni की वजह से आरसीबी को मिली जीत

आपको बताते चलें कि रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 19 रनों से हराना था। ऐसे में आखिरी ओवर फेंकने आए यश दयाल के कंधों पर भारी जिम्मेदारी थी। उनको महेंद्र सिंह धोनी के सामने 17 रन डिफेंड करने थे, ताकि उनकी टीम प्लेऑफ में जगह बना सके। एमएस धोनी ने उस ओवर की पहली ही बॉल पर शानदार गगनचुंबी छक्का जड़ा, जिस छक्के के बाद टीम को 5 गेंद में केवल 11 रन चाहिए थे।

हालांकि वह 110 मीटर लंबा छक्का था और छक्के की वजह से गेंद स्टेडियम के पार चली गई। इसके बाद मैदान पर एक और गेंद आई, फिर उस नई गेंद के साथ यश दयाल ने अपने ओवर की दूसरी गेंद फेंकी, जिस पर एमएस धोनी कैच आउट हो गए। इसके बाद दयाल ने शेष बचे हुए ओवर में केवल एक रन दिया और टीम को शानदार जीत दिलाकर प्लेऑफ में जगह दिला दी। मैच के बाद उनकी हर तरफ तारीफ हुई, लेकिन उनकी टीम के खिलाड़ी ने कुछ अलग बयान दिया।

गौरतलब है कि दयाल के उस ओवर पर टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की हैरान कर देने वाले प्रतिक्रिया सामना आई है। उन्होंने बताया कि एमएस धोनी के आखिरी ओवर की पहली गेंद के छक्के की वजह से आरसीबी को जीत मिली। क्योंकि उस छक्के के कारण मैदान पर नई और सुखी बॉल आई। जिसने कुछ हद तक स्विंग की और गेंदबाज की ग्रिप को भी मजबूत किया। दिनेश कार्तिक का मानना है कि एमएस धोनी के इस छक्के के कारण ही आरसीबी की टीम को यह जीत मुकम्मल हुई है।

Tags:    

Similar News