IPL 2025 Dhoni: विकेटकीपिंग नहीं करेंगे धोनी, इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर आएंगे नजर

IPL 2025 Dhoni: धोनी इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में नजर आएंगे। धोनी विकेटकीपिंग भी नहीं करेंगे।;

By :  Anupma Raj
Update:2025-03-23 13:19 IST
IPL 2025 Dhoni: विकेटकीपिंग नहीं करेंगे धोनी, इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर आएंगे नजर

Dhoni (Credit: Social Media)

  • whatsapp icon

IPL 2025 MS Dhoni: IPL 2025 का आगाज 22 मार्च से हो गया है। इस सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला गया। 

वहीं अब फैंस अपने फेवरेट महेंद्र सिंह धोनी को खेलते हुए देखना चाहते हैं। बता दें कि, आज यानी 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। वहीं फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि, धोनी किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे?

हालांकि, लीक रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में नजर आएंगे। धोनी विकेटकीपिंग भी नहीं करेंगे। ऐसे में फैंस को थोड़ा झटका लग सकता है जो धोनी को पूरे मैच में विकेटकीपिंग करते हुए देखना चाहते हैं।


इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni As A Impact Player):

धोनी CSK के लिए इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे। धोनी के इस फैसले से टीम में कुछ बदलाव दिखेंगे। पांच बार की चैंपियन रही ये टीम अपने शुरुआती लाइनअप चुन सकती है। संभावना है कि धोनी को 2025 आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी एमएस धोनी ने रिटायरमेंट पर चुप्पी तोड़ते हुए ब्रॉडकास्टर से बातचीत में कहा कि- 'मैं जब तक चाहूं तब तक CSK के लिए खेल सकता हूं। ये मेरी ही तो फ्रैंचाइजी है। अगर मैं व्हीलचेयर पर भी रहूं तब भी ये लोग मुझे घसीट कर ले जाएंगे।'

IPL में धोनी के रिकॉर्ड की बात करें तो धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम ने पांच बार ट्रॉफी जीती है। धोनी ने अब तक 264 IPL मैच खेले हैं, जिसमें 39.13 की औसत और 137.54 की स्ट्राइक रेट से कुल 5243 रन बनाए हैं। धोनी ने IPL करियर में 24 अर्धशतक भी लगाए हैं।  

Tags:    

Similar News