IPL 2025: Glenn Maxwell की वाकई थी गलती? BCCI ने लगाया तगड़ा जुर्माना
IPL 2025:ग्लेन मैक्सवेल को आईपीएल के लेवल वन अपराध का दोषी माना गया है। मैक्सवेल पर जुर्माना लगाने के साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है।;

Glenn Maxwell (Credit: Social Media)
Glenn Maxwell Fined By BCCI: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2025 में ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की ओर से खेल रहे ग्लेन मैक्सवेल ने अब तक आईपीएल 2025 में कुछ खास छाप नहीं छोड़ा है। वहीं इस बीच ग्लेन मैक्सवेल की परेशानी बढ़ गई है। आईपीएल 2025 में ग्लेन मैक्सवेल का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है।
ग्लेन मैक्सवेल पर BCCI द्वारा लगा जुर्माना (Glenn Maxwell fined by BCCI):
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी खेले गए मैच में ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला नहीं चल पाया था और मैक्सवेलेट एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने एक ऐसी हरकत की जिसके लिए बीसीसीआई ने उन पर तगड़ा जुर्माना ठोक दिया है।
ग्लेन मैक्सवेल को आईपीएल के लेवल वन अपराध का दोषी माना गया है। जिसके बाद मैक्सवेल पर जुर्माना लगाने के साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है।
दरअसल खिलाड़ी के बिना वजह के गुस्सा दिखाएं या फिर मैदान और खेल से संबंधित चीजों पर अपनी भड़ास निकालें इसपर जुर्माना लगाया गया है। ग्लेन मैक्सवेल को पहली बार इस सीजन दोषी माना गया है।
जिसके बाद ग्लेन मैक्सवेल पर मैच फीस का सिर्फ 25% जुर्माना लगा है। जुर्माना लगने पर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि, इस बात की उम्मीद है कि किसी फैसले से नाखुश होकर मैने गुस्सा मैदान पर दिखाया होगा।
ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने नीलामी में खरीदा और दोबारा उनकी पंजाब की टीम में वापसी हुई है। हालांकि, पहले चार मैचों में ग्लेन मैक्सवेल ने काफी निराश किया। ग्लेन मैक्सवेल ने चार मैचों में सिर्फ 31 रन निकले हैं जिसमें से 30 रन ग्लेन मैक्सवेल ने एक ही पारी में बनाए थे। ऐसे में आने वाले पंजाब किंग्स के मैच में टीम को ग्लेन मैक्सवेल से काफी उम्मीदें रहने वाली है।