IPL 2025: KL Rahul अब नहीं होंगे LSG का हिस्सा, खिलाड़ी ने ठुकराया LSG का ऑफर

IPL 2025 KL Rahul: IPL 2025 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं इस लीग मैच के शुरू होने से पहले ही कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। KL Rahul को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-10-25 12:55 IST

KL Rahul, Sports, Cricket, IPL, IPL 2025, LSG, RCB

IPL 2025 KL Rahul: IPL 2025 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं इस लीग मैच के शुरू होने से पहले ही कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। KL Rahul को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। KL Rahul ने LSG का ऑफर ठुकरा दिया है। अब राहुल मेगा ऑक्शन का हिस्सा होंगे। दरअसल इससे पहले खबर आई थी कि, लखनऊ सुपर जॉयंट्स के मालिक संजीव गोयनका और केएल राहुल के बीच सहमति बन गई है। 

KL Rahul अब नहीं होंगे LSG का हिस्सा

बता दें कि, आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 से पहले KL Rahul को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल राहुल ने खुद रिटेन नहीं होने की इच्छा जाहिर कर दी है। राहुल अब ऑक्शन का हिस्सा होना चाहते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से ऐसी खबर बाहर आ रही थी कि, लखनऊ सुपर जॉयंट्स के मालिक संजीव गोयनका और केएल राहुल के बीच सहमति बन गई है। लेकिन अब KL Rahul LSG का हिस्सा नहीं होंगे। राहुल ने खुद LSG का ऑफर ठुकरा दिया है। केएल राहुल अब लखनऊ सुपर जॉयंट्स का साथ छोड़ने रहे हैं। हालांकि, अब तक इसे भी लेकर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि केएल राहुल लखनऊ सुपर जॉयंट्स का हिस्सा नहीं होंगे। 


जानकारी के लिए बता दें कि, केएल राहुल लखनऊ सुपर जॉयंट्स के लिए 3 सीजन खेल चुके हैं। इसके अलावा Rahul आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स का भी हिस्सा रह चुके हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, KL Rahul एक बार फिर RCB का हिस्सा हो सकते हैं। केएल राहुल ने अपने आईपीएल करियर का आगाज भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के साथ ही किया था। वहीं, अब कयास लगाया जा रहा है कि, वह लंबे वक्त के बाद एक बार फिर अपनी पुरानी टीम के साथ जुड़ सकते हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि, अगर केएल राहुल लखनऊ सुपर जॉयंट्स का साथ छोड़ते हैं तो किस टीम का हिस्सा होते हैं। 

Tags:    

Similar News