IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स का ये खिलाड़ी होगा LSG का कप्तान

IPL 2025 Captain: IPL 2025 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि इस लीग के शुरू होने से पहले ही कई तरह की खबरें सामने आ रही है।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-10-24 15:22 IST

LSG, Sports, Cricket, Rishabh Pant, KL Rahul, IPL, IPL 2025, DC

IPL 2025 Captain: IPL 2025 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि इस लीग के शुरू होने से पहले ही कई तरह की खबरें सामने आ रही है। धोनी के खेलने से लेकर रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस टीम को छोड़ने तक को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अब वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को लेकर भी खबरें बाहर आ रही हैं। लखनऊ की टीम को ipl 2025 में नया कप्तान मिल सकता है। 

LSG को मिलेगा नया कप्तान

दरअसल लीक रिपोर्ट्स की मानें तो LSG केएल राहुल को आईपीएल 2025 से ठीक पहले रिलीज कर सकती है। पिछले सीजन से ही लखनऊ का टीम मैनेजमेंट राहुल से खुश नहीं है। एक रिपोर्ट की मानें तो राहुल को टीम से निकाला जा सकता है। अगर राहुल टीम से बाहर जाते हैं तो लखनऊ को नए कप्तान की जरूरत होगी। ऐसे में टीम मेगा ऑक्शन में बड़े प्लेयर पर दांव लगाने की तैयारी में है। 


बता दें कि, लखनऊ का मैनजमेंट राहुल के स्ट्राइक रेट से खुश नहीं है। मैनेजमेंट का मानना है कि, राहुल टीम की उम्मीद पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं। इस कारण राहुल को रिलीज किया जा सकता है। वहीं लखनऊ को दिल्ली कैपिटल्स के फैसले का इंतजार है। दरअसल अभी दिल्ली ने रिटेंशन लिस्ट जारी नहीं की है। ऐसे में लखनऊ की टीम दिल्ली के रिटेंशन लिस्ट का इंतजार कर रही है। न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ इन दिनों खेले जा रहे टेस्ट मैच सीरीज में भी अब तक राहुल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 

ऐसा इसलिए क्योंकि लखनऊ मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी ऋषभ पंत पर हर हाल में दांव लगाने की तैयारी में है। अगर दिल्ली ने पंत को रिलीज किया तो लखनऊ पंत को हर हाल में खरीदना चाहेगी। लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हालांकि जल्द ही इसको लेकर बड़ी खबर सामने आ सकती है। 


Tags:    

Similar News