IPL 2025 Update: Dhoni के रिटेनशन पर Ashwin ने दिए CSK को सलाह, फैंस हुए खुश

IPL 2025 MS Dhoni Ashwin: आईपीएल 2025 का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। इस लीग के शुरू होने से पहले ही कई तरह की खबरें बाहर आ रही हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-10-17 16:19 IST

IPL 2025, IPL, Dhoni, Chennai Super Kings, Ravichandran Ashwin, CSK, Cricket, Sports

IPL 2025 MS Dhoni Ashwin: आईपीएल 2025 का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। इस लीग के शुरू होने से पहले ही कई तरह की खबरें बाहर आ रही हैं। वहीं इस बीच रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी बात कही है। दरअसल CSK फैंस एक बार फिर Dhoni को खेलते हुए देखना चाहते हैं।

Dhoni के रिटेनशन पर Ashwin ने दिए CSK को सलाह

दरअसल आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन की तारीख का ऐलान जल्द होने वाला है। इससे पहले रविचंद्रन अश्विन ने एमएस धोनी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी सलाह दी है। हाल ही में भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स की रिटेंशन पॉलिसी पर एक खास राय पेश की है। अश्विन ने बताया कि, कैसे एमएस धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर टीम में बरकरार नहीं रखना चाहिए। 

बता दें कि, रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर चेन्नई सुपर किंग्स को सलाह देते हुए कहा कि, CSK Dhoni को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में नहीं, बल्कि एक कैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन करें और समीर रिजवी को एकमात्र अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर टीम में रख लें। 


रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि, मैं ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथिशा पथिराना और एमएस धोनी को रिटेन करना चाहूंगा, लेकिन धोनी को कैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रखूंगा। मेरे हिसाब से ये पांच खिलाड़ी CSK की ताकत का हिस्सा होंगे और छठे खिलाड़ी के तौर पर मैं अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर समीर रिजवी को टीम में चुनूंगा। अश्विन ने आगे कहा कि, रिजवी हर दिन बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और उनमें काफी ज्यादा संभावनाएं हैं। रिजवी शाहरुख खान, अभिनव मनोहर और ध्रुव जुरेल जैसे उभरते सितारों की तरह ही हैं और भविष्य में बड़ा नाम कमा सकते हैं।  

Tags:    

Similar News