IPL 2025 Update: Rohit Sharma और Suryakumar Yadav होंगे Mumbai Indians से बाहर

MI Rohit Sharma Suryakumar Yadav Retained: आईपीएल 2025 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच Mumbai Indians के खिलाड़ी Rohit Sharma और Suryakumar Yadav को लेकर चर्चा जोरो पर है।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-10-15 13:26 IST

IPL 2025, Mumbai Indians, Rohit Sharma, Suryakumar Yadav, IPL

MI Rohit Sharma Suryakumar Yadav Retained: आईपीएल 2025 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच Mumbai Indians के खिलाड़ी Rohit Sharma और Suryakumar Yadav को लेकर चर्चा जोरो पर है। दरअसल, आईपीएल के 18वें सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होने वाला है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस का हिस्सा अब नहीं होंगे।

Rohit Sharma और Suryakumar Yadav नहीं होंगे Mumbai Indians का हिस्सा

लीक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 में मुंबई की टीम का हिस्सा नहीं होंगे। बता दें कि, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। जिसके बाद पांड्या को मुंबई की टीम का कप्तान बनाया गया था और रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेले थे। रोहित को कप्तानी से हटाने का विरोध फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर किया था। 


ऐसे में अब दावा दावा किया जा रहा है कि, रोहित शर्मा को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम खरीदना चाहती है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स सूर्यकुमार यादव को खरीदने की तैयारी में है। दोनों ही टीमें इन खिलाड़ियों के लिए हर हाल में अपने टीम में शामिल करना चाहती है। इसके लिए कोई भी रकम देने को तैयार हैं। अब देखने दिलचस्प होगा कि मुंबई इन्हें रिटेन करती है या नहीं है। बता दें कि इस माह यानी अक्टूबर के अंत तक रिटेंशन को लेकर तस्वीर साफ होने वाली है। अक्टूबर लास्ट या फिर नवंबर के पहले वीक तक सभी टीमें अपने-अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने वाली है। ऐसे में बताया जा रहा है कि, आईपीएल 2025 की नीलामी नवंबर के अंत में हो सकती है। वहीं अगर रोहित-सूर्या मुंबई की टीम में नहीं होंगे तो फिर मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा और टिम डेविड को रिटेन कर सकती है। 



Tags:    

Similar News