IPL 2025: धोनी की फिनिशिंग काबिलियत पर ये क्या बोल गए Virendra Sehwag, मचा बवाल

IPL 2025 Virendra Sehwag Dhoni: आईपीएल 2025 का आगाज होते ही विवादों का दौर शुरू हो गया है। जिसमें सबसे पहला विवाद जो है वो है धोनी का बैटिंग पोजीशन।;

By :  Anupma Raj
Update:2025-03-31 17:15 IST

Virendra Sehwag Dhoni (Credit: Social Media)

IPL 2025 Virendra Sehwag Dhoni: आईपीएल 2025 का आगाज हुए अभी बस कुछ ही दिन हुए हैं कि विवादों का दौर शुरू हो गया है। जिसमें सबसे पहला विवाद जो है वो है धोनी का बैटिंग पोजीशन। जिसे लेकर कई दिग्गजों ने अपनी राय रखी है। इसमें एक नाम वीरेंद्र सहवाग का भी शामिल है।

वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि, धोनी ने अपने स्टाइल में कब मैच जीताया है मुझे याद नहीं। वीरेंद्र सहवाग के इस बयान पर बवाल सा मच गया है। खासकर उन लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है जो धोनी के ज़हरदस्त फैन हैं। धोनी के फैंस का कहना है कि, धोनी आज भी अपने फिनिशिंग स्टाइल में मैच जिताना जानते हैं। 


धोनी की फिनिशिंग काबिलियत पर ये क्या बोल गए वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag On Dhoni):

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स को बीते रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में धोनी ने 11 गेंदों में मात्र 16 रन ही बनाए। धोनी आखिरी ओवर में आउट हो गए और अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस मैच के बाद धोनी के बैटिंग ऑर्डर और बल्लेबाजी पर कई सवाल उठ रहे हैं। जिसपर पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने धोनी की फिनिशिंग काबिलियत पर सवाल उठाए हैं। 

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि, “20 में 40 रन बनाना बहुत मुश्किल काम है। चाहे कोई भी खिलाड़ी कितना भी बड़ा क्यों ना हो, ये मुश्किल काम है। आप एक या दो मौकों पर ही जीतते हैं, बस इतना ही। मुझे याद है कि धोनी ने अक्षर पटेल की गेंद पर 24 या 25 रन बनाए थे और फिर उसके बस एक बार धर्मशाला में धोनी ने इरफान पठान की गेंदों पर 19 या 20 रन बनाए थे।”

वीरेंद्र सहवाग ने आगे कहा कि,“आप बस एक या दो मैच ही याद रख सकते हैं। कोई भी हालिया मैच आपको याद नहीं आता है। पिछले पांच सालों से सीएसके 180 से ज्यादा का स्कोर भी नहीं बना पाई है और ना ही चेज कर पाई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि, CSK अगले मैच में जीत के लिए क्या स्ट्रेटजी अपनाती है। 

Tags:    

Similar News