IPL-9: मुंबई इंडियंस को घर में घुसकर परास्त करने उतरेंगे गुजरात के शेर

Update: 2016-04-16 08:32 GMT

हैदराबाद: आईपीएल-9 में शनिवार को गत विजेता मुंबई इंडियंस (MI) की भिडंत पहली बार आईपीएल परिवार का हिस्सा बनी गुजरात लायंस (GL) से होगी। MI और GL के बीच खेला जाने वाला यह मुकाबला शाम आठ बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर होगा।

इस मुकाबले को दो महारथियों की भिडंत के रूप में भी देखा जा रहा है।सुरेश रैना की कप्तानी में GL की टीम इस मुकाबले को जीतकर अपना विजयी रथ आगे बढ़ाना चाहेगी जबकि रोहित शर्मा इस मुकाबले को जीतकर पॉइंट टेबल में MI की स्थिति मजबूत करना चाहेगी।

GL अभी तक नहीं मिली है हार

अपना पहला आईपीएल सीजन खेल रही GL ने अभी तक उम्दा प्रदर्शन किया है। टीम ने अभी तक खेले गए दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है। पहले मुकाबले में GL ने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को उसी के घर में पांच विकेट से हराया था। वहीं दूसरे मुकाबले में गुजरात के शेरों ने धोनी की अगुवाई राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स (RPS) को भी धूल चटाई थी।

MI को मिली है एक जीत और एक हार

इस सीजन में गत विजेता MI की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। अपने पहले ही मुकाबले में उसे राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स (RPS) के हाथों हरारी हार का सामना करना पड़ा था जबकि दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली इस टीम ने कोलकाता नाईटराइडर्स (KKR) को उन्ही के घर में शिकस्त दी थी।

पॉइंट टेबल में GL पहले जबकि MI छठे स्थान पर है।

 

Tags:    

Similar News