IPL Auction 2024: कैसे पंजाब किंग्स ने ऑक्शन में खरीदे खिलाड़ी को Return करना चाहा, यहां देखें वीडियो

IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने गलती से अनकैप्ड भारतीय शशांक सिंह(Shashank Singh) को खरीद लिया। उन्होंने इसे बदलने की मांग की लेकिन Auctioneer मल्लिका सागर ने साफ इनकार कर दिया।

Report :  Yachana Jaiswal
Update: 2023-12-20 12:19 GMT

IPL 2024(Pic Credit-Social Media)

IPL Auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में पंजाब किंग्स ने 'Wrong Players' खरीदकर बड़ी गलती कर दी। टीम को गलती का एहसास होने पर फ्रेंचाइजी ने नीलामीकर्ता मल्लिका सागर के सामने बात रखी। लेकिन उन्हें बताया गया कि बोली पहले ही पूरी हो चुकी है। इसलिए नीलामी को बदला नहीं किया जा सकता। ऑक्शन में यह उथल-पुथल एक भारतीय खिलाड़ी के लिए मचा। इसके केंद्र में रहने वाले खिलाड़ी अनकैप्ड भारतीय शशांक सिंह थे। जिनकी नीलामी में खरीदे जाने के बावजूद खुश होने की संभावना कम ही रही है। खिलाड़ी को यह जानकर नाराजगी होगी कि जिस फ्रेंचाइजी ने उनके लिए सफल बोली लगाई थी, वह उन्हें शामिल करना ही नहीं चाहती थी।

पंजाब किंग्स के खरीददार से हुई बड़ी गलती

जो टीम फ्रेंचाइजी नीलामी कक्ष में रहती है। उनके लैपटॉप स्क्रीन पर खिलाड़ियों की पूरी सूची है। सभी फ्रेंचाइजी नीलामी कक्ष में पहुंचने से पहले अपना होमवर्क करती हैं। जिसमे विश्लेषण बड़ा काम हैं, उन्हें किन खिलाड़ियों को खरीदना है, जिसमे सभी खिलाड़ी शामिल रहते हैं। लेकिन, नेस वाडिया, प्रीति जिंटा और उनकी टीम ने नीलामी टेबल पर गलती कर दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी शशांक सिंह को कोई दूसरा समझ कर बोली लगा दी। लेकिन, जब तक वे अपनी गलती की सुधार कर पाते, यह खिलाड़ी पहले ही बिक चुका था। Auction Venue में गजब ही दृश्य देखने को मिला जब पंजाब किंग्स ने अपनी ही नीलामी रणनीति का मजाक उड़ाया था। यहां देखें वीडियो.

PBKS ने 'Unwanted' शशांक सिंह को 20 लाख रुपये में कैसे खरीदा ?

शशांक सिंह को नीलामी के एक्सीलरेटेड फेज में लाया गया था, जिसमें पंजाब किंग्स और दूसरी सभी फ्रेंचाइजी 20 लाख रुपये बेस प्राइस की श्रेणी में कुछ अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को खरीदना चाह रहे थे। जब शशांक का नाम सामने आया तो प्रीति जिंटा ने अपनी टीम से उस खिलाड़ी के बारे में चर्चा करने के बाद बोली लगाया। खिलाड़ी जल्दी ही sold हो गया क्योंकि किसी अन्य फ्रेंचाइजी ने उनके लिए बोली नहीं लगाई और कीमत नीचे चली गई।

जब नीलामीकर्ता मल्लिका खिलाड़ियों के अगले सेट की ओर बढ़ी, जिसमें पहला नाम तनय त्यागराजन का था, तो PBKS को अपनी गलती का एहसास हुआ। PBKS टेबल पर प्रीति, वाडिया और अन्य लोगों को पता चला कि उन्होंने शशांक को कोई दूसरा खिलाड़ी समझ लिया है।

मल्लिका ने पूछा, यह गलत नाम था? आप खिलाड़ी को नहीं चाहते?" "हम शशांक सिंह की बात कर रहे हैं। लेकिन हथौड़ा नीचे आ गया है। खिलाड़ी नंबर 236 और 237 दोनों आपके पास गए।" वाडिया इस बिक्री पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते दिखे लेकिन मल्लिका अपने रुख पर कायम रहीं और कहा कि हैमर गिर गया है। खिलाड़ी को पहले न चाहने के बावजूद, PBKS के पास उसे अपने रोस्टर में जोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

Tags:    

Similar News