क्रिस गेल और आंद्रे रसैल जो कारनामा टी-20 में नहीं कर पाए वो जॉनसन चार्ल्स ने कर दिखाया...

Johnson Charles T20 Record: वेस्टइंडीज की टीम को टी-20 की सबसे खतरनाक टीम माना जाता हैं। इसके पिछले उनकी टीम में क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसैल जैसे धुआंधार बल्लेबाज़ों की एक लंबी लिस्ट शामिल रहती थी।

Update: 2023-03-27 09:25 GMT
Johnson Charles T20 Record

Johnson Charles T20 Record: वेस्टइंडीज की टीम को टी-20 की सबसे खतरनाक टीम माना जाता हैं। इसके पिछले उनकी टीम में क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसैल जैसे धुआंधार बल्लेबाज़ों की एक लंबी लिस्ट शामिल रहती थी। लेकिन समय के साथ धीरे-धीरे क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसैल जैसे खिलाड़ी टीम से बाहर हो गए। जिसका नतीजा दो बार की ये वर्ल्ड चैंपियन टीम इस बार टी-20 विश्वकप के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर पाई। लेकिन अब टीम में एक ऐसे धाकड़ बल्लेबाज़ की एंट्री हुई हैं जिसने वेस्टइंडीज के सभी बड़े बल्लेबाज़ों को एक ही पारी में पछाड़ दिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं जॉनसन चार्ल्स की... इस खिलाड़ी ने वो कारनामा किया जो क्रिस गेल और आंद्रे रसैल भी नहीं कर पाए....

जॉनसन चार्ल्स ने जड़ा सबसे तेज़ शतक:

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 में जॉनसन चार्ल्स ने बड़ा धमाका करते हुए सबसे तेज़ शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। चार्ल्स ने मात्र 39 गेंदों पर शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए टी-20 इतिहास का सबसे तेज़ शतक जड़ दिया। अपनी इस पारी में जॉनसन 10 चौके और 11 बेहतरीन छक्के जड़ दिए। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धाकड़ ओपनर क्रिस गेल के नाम था। गेल ने सबसे तेज़ शतक 47 गेंदों पर जड़ा था। लेकिन अब जॉनसन ने आठ गेंदें कम खेलते हुए यह कारनाम कर दिखाया। चार्ल्स ने 46 गेंद में 118 रनों की पारी खेली।

तूफानी शतक के बावजूद जीत नहीं दिला पाए चार्ल्स:

अफ्रीका के खिलाफ जॉनसन चार्ल्स ने पहली गेंद से ही चौकों-छक्कों की बारिश कर दी। एक तरफ जहां चार्ल्स ने विस्फोटक शतकीय पारी खेली तो दूसरी ओर मेयर्स ने भी 27 गेंद में 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वेस्टइंडीज़ ने अफ्रीका के सामने 259 रनों का टारगेट रखा। इससे पहले टी-20 में इतना बड़ा लक्ष्य कभी चेज नहीं हुआ था। लेकिन अफ्रीका के ओपनर डी कॉक ने भी इतिहास रचते हुए अपने टी20 करियर में पहला शतक जड़ा। इस मैच में क्विंटन डी कॉक ने पहले 15 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और फिर 43 गेंद पर शतक जड़कर इतिहास रचा।

पहले मैच में भी जॉनसन ने किया था कमाल:

जॉनसन चार्ल्स के तूफानी शतक के बावजूद वेस्टइंडीज की टीम दूसरे टी-20 में जीत से दूर रह गई। लेकिन जॉनसन चार्ल्स की तारीफ़ सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिली। जॉनसन ने विंडीज टीम के लिए सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया। पहले टी-20 में भी चार्ल्स ने 28 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

Tags:    

Similar News