IPL : KXIP vs RPS, पंजाब की 6 विकेट से जीत के हीरो बने मैक्सवेल

Update: 2017-04-08 14:28 GMT

इंदौर : पंजाब के कैप्टन ग्लेन मैक्सवेल की सूझबूझ भरी पारी की मदद से किंग्स इलेवन पंजाब ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट से पहला मैच 6 विकेट से जीत लिया। मैक्सवेल ने 20 गेंदों में 44 रन बनाए। पारी को उन्होंने 4 छक्के और 2 चौके से सजाया। अफ़्रीकी हिटर हाशिम अमला ने 27 गेंदों में 28 रन बनाए। मिलर द किलर कहे जाने वाले डेविड मिलर ने 30 रन बना मैक्सवेल को अपना सहयोग दिया।

ये भी देखें :बांदा-IPL मैच पर सट्टा लगाते दो सटोरिए गिरफ्तार

वहीँ पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपरजायंट 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। मनोज तिवारी 40 तो बेन स्टोक्स ने 50 रन का योगदान दिया। वहीँ महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ 5 रन पर ही चलते बने।

राइजिंग पुणे सुपरजायंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), एम एस धोनी, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, रजत भाटिया, राहुल चाहर, अशोक डिंडा, डैन क्रिस्चन, इमरान ताहिर

किंग्स इलेवन पंजाब: ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), डेविड मिलर, मनन वोहरा, हाशिम अमला, ऋद्धिमान साहा, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, स्वप्निल सिंह, संदीप शर्मा, मोहित शर्मा, टी नटराजन

 

Tags:    

Similar News