LIVE: Ind vs NZ 5th ODI Live: भारत को मिली दूसरी सफलता, मुनरो आउट

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे रोहित शर्मा ने रविवार  को वेलिंग्टन के वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 253 रनों का लक्ष्य दिया।

Update: 2019-02-03 07:14 GMT

नई दिल्ली: विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे रोहित शर्मा ने रविवार को वेलिंग्टन के वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 253 रनों का लक्ष्य दिया। मेहमान टीम ने अपनी पारी में 49.5 ओवार में 252 रन बनाएं।

चौथे वनडे की तरह इस मैच में भी भारत की शुरुआत खराब रही लेकिन अंबाती रायडू (90) ने पांचवें विकेट के लिए विजय शंकर (45) के साथ 98 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए मेहमान टीम को सम्माजनक स्कोर तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने चार और ट्रेंट बाउल्ट ने तीन विकेट लिए। जेम्स नीशम को एक विकेट मिला।

भारत सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका है। इस मैच को जीतकर दोनों टीमें सीरीज का विजयी अंत करना चाहेंगी। न्यूजीलैंड चौथे वनडे में जीत बाद आत्मविश्वास से लबरेज है और अब वह आखिरी मैच जीत सीरीज का विजयी अंत कर टी-20 सीरीज में बदली हुई मानसिकता के साथ जाना चाहेगी।

ये भी पढ़ें...भारतीय टीम का कोच बनने का बारे में भविष्य में सोचूंगा : गिलेस्पी

INDIA vs NEW ZEALAND 5th ODI LIVE UPDATES

- 12.05 PM: 5 ओवर के खेल में न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 22 रन है। केन विलियमसन (03) और कॉलिन मुनरो (11) रन

पर खेल रहे हैं। जीत के लिए न्यूजीलैंड को अभी 231 रन की जरूरत है।

- 11.55 AM: मोहम्मद शमी ने भारत को पहली सफलता दिलाई। शमी की गेंद पर केदार जाधव ने हेनरी निकोल्स का कैच लपका। 15 गेंदों में 1

चौके के साथ 8 रन बनाकर हेनरी आउट हुए। नए बल्लेबाज कप्तान केन विलियमसन आए हैं।

- 11.40 AM: इनिंग ब्रेक के बाद मैच शुरू हुआ। कॉलिन मुनरो और हैनरी निकोल्स ने न्यूजीलैंड की पारी का आगाज किया। भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत की।

- 11.00 AM: 50 ओवर में भारत ने 10 विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए। भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 253 रनों का टारगेट दिया है।

- 10.58 AM: 49.5 ओवर में मोहम्मद शमी रन आउट हुए। उन्होंने अपने खाते में एक रन जोड़ा। बोल्ट ने शमी को रन आउट किया।

- 10.55 AM: भारत को नौंवा झटका लगा। 8 गेंदों में 6 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार आउट हुए।

- 10.50 AM: 49 ओवर में भारत का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 248 रन हैं। भुवनेश्वर कुमार (03) रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 10.50 AM: 48.6 ओवर में भारत को आठवां झटका लगा। हार्दिक पांड्या 22 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। नीशाम की गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने कैच लपका।

- 10:45 AM: टॉड एस्ले के ओवर में हार्दिक पांड्या के बल्ले से लगातार तीन छक्के जड़े। 48 ओवर में भारत का स्कोर 233 रन तक पहुंच गया है। पांड्या (30) और भुवनेश्वर कुमार (2) रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 10.35 AM: 45.2 ओवर में भारत को सातवां झटका लगा। 45 गेंदों में 3 चौकों के साथ 34 रन की पारी खेलकर केदार जाधव आउट हुए।

मैट हैनरी ने केदार को बोल्ड किया। अब भुवनेश्वर कुमार बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

- 10.30 AM: 45 ओवर में भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 202 रन हैं। केदार जाधव (34) और हार्दिक पांड्या (02) रन बनाकर

खेल रहे हैं।

- 10.25 AM: ‏43.2 ओवर में भारत को झटका लगा। हैनरी की गेंद पर मुनरो ने रायडू का कैच लपका। रायडू 113 गेंदों में 8 चौकों और 4

छक्कों के साथ 90 रन की पारी खेलकर आउट हुए। नए बल्लेबाज हार्दिक पांड्या आए हैं।

- 10.20 AM: अंबाती रायडू और केदार जाधव के बीच 50 रन की पार्टनरशिप पूरी हो गई है। 40 ओवर में भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान

पर 168 रन है।

- 10.10 AM: 40 ओवर में भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन हैं। अंबाती रायडू (75) और केदार जाधव (18) रन बनाकर

खेल रहे हैं।

- 9.50 AM: 35 ओवर में भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 129 रन हैं। अंबाती रायडू (52) और केदार जाधव (4) रन बनाकर खेल रहे

हैं।

- 9.35 AM: 31.5 ओवर में भारत को पांचवा झटका लगा। विजय शंकर रनआउट हुए। कॉलिन मुनरो और जिम्मी नीशाम ने रनआउट किया।

शंकर ने 64 गेंदों में 4 चौकों के साथ 45 रन की पारी खेली। नए बल्लेबाज केदार जाधव आए हैं। भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 116 रन है।

-9.30 AM: 30 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 109 रन हैं। विजय शंकर (41) और अंबाती रायडू (41) रन

बनाकर खेल रहे हैं।

-9.25 AM: विजय शंकर ने सैंटनर की गेंद पर चौका जड़ा। इसी के साथ भारत के 100 रन भी पूरे हो गए हैं। शंकर 41 और रायडू 35 रन पर

खेल रहे हैं। शंकर और रायडू मिलकर भारत की पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

- 9. 15 AM: 25 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 87 रन हैं। विजय शंकर (32) और अंबाती रायडू (29) रन

बनाकर खेल रहे हैं।

- 9. 05 AM: ग्रैंडहोम की गेंद पर शंकर ने थर्ड मैन की ओर खेलकर सिंगल लिया और इसी के साथ अंबाती रायडू के साथ उनकी 50 रन की

साझेदारी भी पूरी हो गई है। भारत को इस समय ऐसी ही साझेदारी की जरूरत है।

- 9. 00 AM: 20 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 57 रन हैं। विजय शंकर (20) और अंबाती रायडू (12) रन बनाकर

खेल रहे हैं। बोल्ट और हेनरी ने भारत को जल्दी ही बड़े झटके दिए।

- 8.50 AM: भारत के 50 रन पूरे हुए। ग्रैंडहोम की गेंद पर रायुडू न मिड ऑन की ओर खेला और दो रन चुराए। इसी के साथ भारत ने 50 रन

भी पूरे हो गए हैं। विजय शंकर और अंबाती रायुडू भारत की पारी को संभालने में लगे हुए हैं। हालांकि, रन ज्यादा नहीं बन पाए हैं।

- 8.35 AM: 15 ओवर में भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 39 रन है। विजय शंकर (12) और अंबाती रायडू (2) रन बनाकर खेल रहे

हैं।

- 8.25 AM: भारतीय टीम के लिए यह एक बड़ा झटका है। पिछले मैच में टीम इंडिया 92 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। न्यूजीलैंड की कोशिश

एक बार फिर से भारत को जल्दी समेटने की है। भारत एक बार फिर चौथे वनडे के खेल को दोहरा रहा है।

- 8.20 AM: 10 ओवर में भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 22 रन है। विजय शंकर (4) और अंबाती रायडू (1) रन बनाकर खेल रहे

हैं। भारत ने अपने चार बड़े विकेट रोहित शर्मा (2), शिखर धवन (6), शुभमन गिल (7) और महेंद्र सिंह धौनी (1) रन पर गंवा दिए हैं।

- 8.15 AM: 9.3 ओवर में भारत को चौथा झटका लगा। ट्रेंट बोल्ट ने महेंद्र सिंह धौनी को पवेलियन की राह दिखाई। 6 गेंदों में 1 रन बनाकर

धौनी आउट हुए। फैन्स को धौनी से काफी उम्मीदें थे। नए बल्लेबाजी विजय शंकर मैदान पर आए हैं।

- 8.05 AM: चोट की वजह से तीसरे और चौथे वनडे से बाहर रहे महेंद्र सिंह धौनी अब क्रीज पर आ गए हैं। भारत अपने पहले 3 विकेट सस्ते में गंवा चुका है। अब पारी संभालने की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धौनी के कंधों पर आ गई है।

- 8.00 AM: 6.6 ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा। मैट हैनरी की गेंद पर मिशेल सैंटनर ने शुभमन गिल का कैच लपका। गिल 7 रन की पारी खेल पवेलियन लौटे। शुभमन डेब्यू मैच के बाद दूसरे मैच में भी नाकाम साबित हुए। 7 ओवर में भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 17 रन है।

- 7.55 AM: 5.5 में भारत को दूसरा झटका लगा। ट्रेंट बोल्ट ने शिखर धवन को पवेलियन की राह दिखाई। बोल्ट की गेंद पर हेनरी ने धवन

का कैच लपका। धवन 13 गेंदों में 1 चौके के साथ 6 रन बनाकर आउट हुए। अब मैदान पर नए बल्लेबाज अंबाती रायडू आए हैं।

- 7.50 AM: 5 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 10 रन है। शिखर धवन (05) और शुभमन गिल (02) रन पर खेल रहे हैं।

- 7.45 AM: 4.1 ओवर में भारत को पहला झटका लगा। मैट हेनरी ने रोहित शर्मा को बोल्ड किया। रोहित 16 गेंदों में 2 रन बनाकर पवेलियन

लौटे। नए बल्लेबाज शुभमन गिल आए हैं। शुभमन गिल ने चौथे वनडे में डेब्यू किया था, लेकिन प्रभावित करने में नाकाम रहे थे। पिछले मैच में वह 9 रन बनाकर आउट हो गए थे।

7.40 AM: 3 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 3 रन है। रोहित शर्मा (01) और शिखर धवन (01) रन बनाकर खेल रहे हैं।

07:35 AM: पहले ओवर में भारत के खाते में सिर्फ एक रन आया है।

07:30 AM: मैच शुरू हो गया है। रोहित शर्मा और शिखर धवन ने भारतीय पारी का आगाज किया। न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत मैट हैनरी ने की।

ये भी पढ़ें...श्री लंका दौरे के लिए अंडर 19 भारतीय टीम में अर्जुन तेंडुलकर का चयन

Tags:    

Similar News